फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There was a dispute between the councillor's husband and the junior engineer regarding electricity

बिजली को लेकर पार्षद पति और अवर अभियंता के बीच नोकझोंक

Thu, 31 Jul 2025 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
There was a dispute between the councillor's husband and the junior engineer regarding electricity
- अवर अभियंता ने लगाया धमकी देने का आरोप, पार्षद पति ने लगाया काम न करने का आरोप, ऑडियो वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बिजली कार्य नहीं करने और फोन नहीं उठाए जाने का आरोप लगाते हुए वार्ड 60 की पार्षद रेखा गुप्ता के पति पूर्व पार्षद नीरज ठाकुर ने प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल से शिकायत की है। इस संबंध में पार्षद पति नीरज और न्यू सूरजकुंड बिजलीघर के अवर अभियंता गोपचंद के बीच नोकझोंक हुई। इसका एक ऑडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। पार्षद पति का आरोप है कि 26 जुलाई की रात को अवर अभियंता को क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित होने पर कई बार फोन किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा। अवर अभियंता ने पार्षद पति पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल से की है।


जांच के बाद होगी कार्रवाई
अधिशाशी अभियंता प्रशांत सोनी ने बताया कि मामले की जानकारी प्राप्त हुई है। इस संबंध में अवर अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसमें जांच कमेटी बनाई गई है अगर वह दोषी पाए गए तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed