{"_id":"5f08cae28ebc3e635b3e96ca","slug":"there-was-a-decrease-in-the-death-rate-cm-gave-praise-city-news-mrt490639522","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत्युदर में आई कमी, सीएम ने दी शाबासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत्युदर में आई कमी, सीएम ने दी शाबासी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कान्फ्रेंस में ली जानकारी
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये कोराना संक्रमण से जूझ रहे प्रमुख जनपदों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान मृत्यु दर में आई कमी पर पर उन्होंने मेरठ प्रशासन को शाबाशी दी और लॉकडाउन सहित सोशल डिस्टेंसिंग व कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नोडल अधिकारी पी गुरु प्रसाद सहित एडीजी राजीव सब्बरवाल, आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी अनिल ढींगरा, एसएसपी अजय साहनी और सीएमओ डॉ. राजकुमार मौजूद रहे। बैठक में नोडल अधिकारी ने डोर टू डोर चल रहे सर्वे और जांच रिपोर्ट का आंकड़ा प्रस्तुत करने के साथ ही कोरोना संक्रमित केस के आंकड़े बताए। उन्होंने जानकारी दी कि पहले की तुलना में अब जांच का दायरा बढ़ाने से केस ज्यादा मिल रहे हैं, लेकिन कोरोना से मृत्यु दर पर अंकुश लगा है।
म़ुख्यमंत्री ने कहा कि मरीजों के इलाज और व्यवस्था में कोई लापरवाही नही होनी चाहिए। इसके साथ ही संक्रमण को रोकने के लिए नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाए, लेकिन लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।