{"_id":"680806d6c82a0c2f370b179a","slug":"there-was-a-clash-between-the-temple-committee-and-the-people-there-was-a-lot-of-commotion-meerut-news-c-72-1-mrt1059-132234-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर कमेटी और लोगों में टकराव, जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर कमेटी और लोगों में टकराव, जमकर हुआ हंगामा
विज्ञापन
गंगानगर। गंगानगर बी-ब्लॉक पार्क में स्थित अर्द्धनारीश्वर शिव मंदिर कमेटी और वहां रहने वाले लोगों में टकराव हो गया। कॉलोनी के लोगों ने पार्क के गेट पर ताला डाल दिया। आरोप है मंदिर में आने वाली महिला कीर्तन मंडली से बदसलूकी की गई। विरोध में मंदिर कमेटी ने गेट ही उखाड़कर अलग कर दिया। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर, महिला एसआई से कॉलोनी की महिलाओं ने धक्कामुक्की की। राज्यमंत्री दिनेश खटीक, सीओ सदर देहात के समझाने पर दोनों पक्षों में समझौता कराया गया। कमेटी का आरोप है महिला उसके बाद भी एसएसपी ऑफिस शिकायत करने चली गई। मंदिर कमेटी ने भी थाने में तहरीर दी है।
गंगानगर में करीब 40 साल पुराना अर्द्धनारीश्वर शिव मंदिर बी-ब्लॉक पार्क में है। पार्क के पास रहने वाले लोगों का कहना है कि मंदिर में आने वाले लोग गंदगी फैलाते हैं। जबकि पार्क की देखभाल हम करते हैं। दूसरी ओर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अजय, महामंत्री नरेंद्र शर्मा, संरक्षक दीपचंद चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों का आरोप है जब मंदिर कमेटी द्वारा पौधे लगाए जाते हैं तो उन्हें कॉलोनी के लोग उखाड़ देते हैं। पार्क के गेट पर ताला लगा दिया। मंगलवार दोपहर में कॉलोनी के लोगों और कमेटी के बीच मीटिंग रखकर बातचीत होनी थी।
आरोप है जब कुछ महिलाएं विरोध जताने वाली महिलाओं को बुलाने गई तो उन्हें भगा दिया। उसके बाद विवाद हो गया। समिति की ओर से ताले लगे गेट को उखाड़ दिया गया। कॉलोनी के लोगों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि मौके पर पहुंची थाना पुलिस से भी धक्कामुक्की की गई। राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह, थाना प्रभारी के सामने दोनों पक्षों में फैसला करा दिया। कमेटी पदाधिकारियों का आरोप है कि महिला रूपम ने फैसला नहीं माना और एसएसपी के यहां शिकायत करने पहुंच गई और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। दूसरी ओर मंदिर कमेटी द्वारा भी गंगानगर थाने में महिला रूपल सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। सीओ ने कहा समझौता हुआ, मगर महिलाओं ने से नकार दिया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -