{"_id":"6338aa5425b79d06a376a260","slug":"there-should-be-no-substitute-in-resolution-gulab-devi-city-news-mrt607807480","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकल्प में विकल्प नहीं होना चाहिए : गुलाब देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकल्प में विकल्प नहीं होना चाहिए : गुलाब देवी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संकल्प में विकल्प नहीं होना चाहिए : गुलाब देवी
सेठ बीके माहेश्वरी कॉलेज में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री ने बढ़ाया बेटियों का हौसला
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जीवन के संघर्षों से घबराना नहीं चाहिए। सफलता के लिए संकल्प में विकल्प नहीं होना चाहिए, बल्कि लक्ष्य साफ होना चाहिए। शनिवार को माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने बातें छात्राओं को समझायीं। वह सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज में सेठ बालकिशन दास माहेश्वरी की पुण्यतिथि पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि बेटी ही अन्नपूर्णा, दुष्टों का संहार करने वाली महाकाली, ज्ञान देने के लिए मां सरस्वती, धैर्य धारण के साथ चुनौती का सामना करने के लिए धरती माता और जीवन में पवित्रता लाने के लिए गंगा मैया बनी हुई है। देश में एकता और अखंडता कायम रखने के लिए बेटी ही भारत माता है। इसके पूर्व राज्यमंत्री ने कॉलेज में लिफ्ट का शिलान्यास और वेबसाइट का शुभारंभ किया। कॉलेज की छात्राओं ने राजस्थानी संस्कृति पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। आलिया खान ने गीता के श्लोक सुनाए।
सर्किट हाउस में राज्यमंत्री ने कहा कि मदरसों को लेकर जो भी निर्णय लिए गए हैं, वो सही हैं। शिक्षक भर्ती को लेकर कहा कि योगी सरकार में असमंजस शब्द की कोई जगह नहीं है। इसके बाद यूपी बोर्ड कार्यालय में पिंक टॉयलेट का निरीक्षण और जीआईसी में पौधरोपण किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, कमलदत्त शर्मा, दीपक शर्मा, मूलचंद माहेश्वरी, नरेश माहेश्वरी, प्रधानाचार्य रश्मि, विशाल नारायण माहेश्वरी, उपाध्यक्ष अनिल शारदा, राजेश भट्टर, राकेश माहेश्वरी, डीआईओएस राजेश सिंह, पार्षद ललित नागदेव आदि मौजूद रहे।