{"_id":"6064cf9b8ebc3e58fe3696e0","slug":"there-is-no-justification-for-nrc-in-the-country-arshad-madni-mawana-news-mrt53243824","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में एनआरसी का कोई औचित्य नहीं : अरशद मदनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में एनआरसी का कोई औचित्य नहीं : अरशद मदनी
विज्ञापन

फलावदा। जमीअत उलमा ए हिंद के सदर मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि मुल्क में एनआरसी का कोई औचित्य नहीं है। देश से मुसलमानों की संख्या कम करने के लिए एनआरसी लाने की बात हो रही है। हम नफरत की आग को मोहब्बत के पानी से बुझाएंगे। वह बुधवार को एक मस्जिद की बुनियाद रखने फलावदा पहुंचे थे।
पूर्व विधायक सैय्यद जकीउद्दीन के आवास पर मौलाना अरशद मदनी ने कहा नफरत की सियासत करने वालों की नजर में मुसलमान के खून की कोई कीमत नहीं। मुसलमान अल्लाह के रसूल की सीरत पर अमल कर इंसानियत की राह पर चलें। मजहब के नाम पर फसाद गलत है। सब एक बाप की औलाद हैं, चाहे वह किसी मजहब से ताल्लुक रखता हो। मौलाना ने इंसानियत का पैगाम देते हुए मोहल्ला कानी पट्टी में मस्जिद की बुनियाद रखी।
इस मौके पर उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन अब्दुस समद, सपा नेता सैयद रिहानुद्दीन, शफीकउद्दीन मिर्जा, सैयद ईसा, मौलाना नायाब, मौलाना सलमान, मौलाना इन्तजार, हाफिज इरफान, कारी इरफान, हाफिज नफीस, वसी अंसारी, मौलाना आफाक, कारी मुदस्सिर आदि मौजूद रहे।