फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There is no good trust in a person whom you have not tested.

Meerut News: यकीन उस शख्स का अच्छा नहीं...जिसे तुमने परखा नहीं

Mon, 28 Oct 2024 04:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
There is no good trust in a person whom you have not tested.
फोटो
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। हम ख्याल फाउंडेशन के जेरे एहतमाम में मुशायरा बयाद-ए-रंज मेरठी के नाम से हाजी आदिल चौधरी लिसाड़ी गेट के आवास पर हुई। यकीन उस शक्स का अच्छा नहीं, जिसे तुमने कभी परखा नहीं। खतौली से आए शायर अमीर आजम अमीर के इस शेर ने खूब वाहवाही लूटी।

इरशाद बेताब ने पढ़ा, मंजिलें मिलेंगी ही और मिलेंगी ताबीरें, जागती हुई आंखों से ख्वाब देखे हैं मैंने। दिल्ली से आए शायर आदेश त्यागी ने पढ़ा, कैसे दिल को संभाला है, मत पूछिये कैसे महशर को टाला है, वक्त आपके भी बिना कैसे-कैसे निकाला है। रियाज सागर ने पढ़ा, मोहब्बत और वफाओं की कहानी छोड़ आते हैं। जहां जाते हैं हम कोई निशानी छोड़ आते हैं। डॉ. पूनम माटिया, सतेंद्र जैन सरस, दानिश अय्यूबी, सलीम काशिफ देहलवी, मुकर्रम अदना, डॉ. युनुस गाजी ने भी कलाम पढ़े। इस दौरान डॉ. मेराजुद्दीन अहमद, जीशान खान, शकील सैफी, हाजी इमरान सिद्दीकी, शाहजहां सैफी और आदेश त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed