फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There is more than two thousand registration for 30 plots

30 प्लॉट के लिए आवेदन दो हजार, पंजाब, हरियाणा वालों की भी लगी कतार

Sat, 30 Aug 2025 03:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
There is more than two thousand registration for 30 plots
मेरठ। शहर में रैपिड, गंगा एक्सप्रेस वे आदि बड़ी परियोजनाओं का सीधा असर संपत्तियों पर दिखाई दे रहा है। आवास एवं विकास परिषद की ओर से निकाले गए प्लॉट का लोगों में जबरदस्त रुझान है। माधवपुरम योजना में निकाले गए विभिन्न क्षेत्रफल के 30 प्लॉट के लिए दो हजार से भी अधिक लोगों ने आवेदन किए हैं। हरियाणा और पंजाब के भी लोग कतार में हैं।
विज्ञापन

आवास एवं विकास परिषद ने दिल्ली रोड स्थित माधवपुरम योजना संख्या-10 के सेक्टर-4 में स्थित आवासीय भूखंडों के लिए पंजीकरण निकाले हैं। इनमें भूखंड संख्या 427 से 436 तक दस भूखंड करीब 63 वर्ग मीटर के निकाले गए हैं। इनका फ्रंट व बैक 5.60 मीटर और गहराई 11.20 वर्ग मीटर है। इसी के साथ भूखंड संख्या 334 से 349 तथा 349/1 व 349/1 तक 25.05 वर्ग मीटर के 18 और 40.29 वर्ग मीटर का भूखंड संख्या 349/3 निकाले गए। संपत्ति अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर माधवपुरम योजना में 30 भूखंड निकाले गए हैं। इनके लिए पंजीकरण में लोगों का जबरदस्त रुझान है। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त तक आवेदन किए जाने थे। इसके लिए दो हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। अब इनके लिए जल्द ही ड्राॅ कराया जाएगा।
विज्ञापन



ये था पंजीकरण शुल्क



भूखंड का क्षेत्रफल कीमत पंजीकरण धनराशि

(वर्ग मीटर) (लाख में) सामान्य / आरक्षित
25.05 5.92 30 हजार 15 हजार
40.29 9.36 47 हजार 24 हजार
62.72 14.39 72 हजार 36 हजार
63.28 14.51 77 हजार 39 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed