फिर सुलगा सहारनपुर : सीएम योगी के आदेश पर सख्त कार्रवाई, 25 गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि एक बार फिर सुलग उठा। मंगलवार को सहारनपुर पहुंची बीएसपी सुप्रीमो मायावती के निकलते ही बवाल हो गया। बताया गया कि मायावती के कार्यक्रम से लौटते वक्त राजपूतों ने दलितों पर हमला बोल दिया। लोगों में इतना गुस्सा भरा था कि जो सामने आया उसी पर हमला बोल दिया। इस दौरान दो को गोली मारी गई जबकि करीब आधा दर्जन लोगों को धारदार हथियार से घायल कर दिया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पुलिस पहुंची और 25 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। मंगलवार को यह मुद्दा इतना बढ़ गया कि तुरंत लखनऊ खबर पहुंच गई। इस पर सीएम योगी ने प्रशासन को सख्त कार्रवाई के आदेश देते हुए डीआईजी को मौके पर तैनात किया। इसके अलावा पांच जिलों की पीएसी मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और गाजियाबाद समेत पीएसी कंपनी तैनात है।
लोगों पर चांदपुर में हुआ हमला
आपको बता दें कि मंगलवार को मायावती के कार्यक्रम से लौट रहे लोगों पर चांदपुर में हमला हो गया। इस दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोगों को धारदार हथियार के काटकर जख्मी कर दिया गया। इसके बाद वहां माहौल गर्मा गया और मौके पर अधिक संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया। बता दें कि कल रात आला अफसर सहारनपुर के शब्बीरपुर में तैनात रहे।
सीएम योगी के आदेश पर पुलिस अब इस मामले में सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने अभी तक 24 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इससे पहले बीएसपी बॉस मायावती मंगलवार को सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव पहुंची जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान मायावती ने दलितों के घर जले देखें तो दुख जताया। मायावती ने सीधे भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सहारनपुर में बवाल बीजेपी ने ही कराया है। मायावती इतने पर ही नहीं रूकी उन्होंने प्रशासन को भी आड़े हाथों लिया और कहा, 'प्रशासन ने सरकार के इशारे पर पक्षपात किया।' मायावती ने कहा कि प्रशासन मुकदमे वापस लेकर दोनों पक्षों के हाथ मिलवाए। मायावती ने आखिर में कहा कि भाजपा नफरत फैलाना बंद करें।