{"_id":"6a2d5c6710f6372cb808db2f","slug":"thefts-occurring-daily-outpost-in-charges-mobile-phone-switched-off-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112671-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रोज हो रही चोरियां, चौकी प्रभारी के मोबाइल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रोज हो रही चोरियां, चौकी प्रभारी के मोबाइल बंद
Sat, 13 Jun 2026 07:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 13 Jun 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
कल्याणपुर, रोहटा और किनौनी चौकी क्षेत्र में हो रही चोरियों से ग्रामीण नाराज, एसएसपी से मिलेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। थाना क्षेत्र के कल्याणपुर, रोहटा और किनौनी चौकी क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों और किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने सोमवार को एसएसपी से मिलकर शिकायत करने की बात कही है।
किसान कृष्णपाल, प्रवेंद्र, अमित, जितेश, देवेंद्र, पुष्पेंद्र, योगेंद्र और प्रमोद समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि आठ मार्च की रात बदमाशों ने कई नलकूपों को निशाना बनाया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बदमाश कल्याणपुर, थिरो, उकसिया, डालमपुर, अट्टा, चिंडौड़ी, आलमगीरपुर, उखलीना, भदौड़ा, जिटौला, किनौनी, लाहौरगढ़ और मीरपुर समेत कई गांवों में बिजली के पोलों से तार चोरी, ट्रांसफार्मरों से उपकरण चोरी तथा नलकूपों के ताले और दीवार तोड़कर सामान चोरी कर चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि चौकी प्रभारियों के सीयूजी नंबर बंद पड़े हैं, जिससे शिकायत दर्ज कराने और पुलिस से संपर्क करने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो वे सोमवार को एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप की मांग करेंगे।
वर्जन
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि सीयूजी नंबरों की सिम कंपनी की ओर से रिचार्ज न होने के कारण फिलहाल सक्रिय नहीं हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए टीम गठित कर कार्रवाई की जाएगी।