फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Theft the mobile of the dead in the accident at Muzaffarnagar of Uttar Pradesh

शर्मनाक! हादसे में मारे गए लोगों के मोबाइल किए चोरी, पीड़ित परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

Tue, 03 Sep 2019 10:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 03 Sep 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Theft the mobile of the dead in the accident at Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में हाईवे पर दो दिन पूर्व हुए हादसे में सोंहजनी तगान के दो लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराए जाने के बजाए कुछ लोगों ने उनके मोबाइल ही चोरी कर लिए।

विज्ञापन


मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सोंहजनी तगान निवासी प्रद्युम्न त्यागी व उनके भतीजे अजय त्यागी की रविवार को हाईवे पर छपार में हुए भीषण हादसे में मौत हो गई थी, जबकि जयद्रथ त्यागी घायल हो गए थे। हादसे का शिकार हुए सभी लोग हरिद्वार से महिला रिश्तेदार का अस्थि विसर्जन कर लौट रहे थे। मंगलवार को दोनों के परिजन छपार थाने पहुंचे और बताया कि हादसे के बाद किसी ने दोनों मृतकों के कीमती मोबाइल चोरी कर लिए हैं। उक्त दोनों मोबाइल लगातार स्विच ऑफ आ रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: छुट्टियों की खुशी और एक पल में उजड़ गई पांच जिंदगियां, एक ही परिवार के थे चार लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिजनों ने पुलिस से उनके मोबाइल बरामद कराने की गुहार लगाई है। पुलिस सर्विलांस के माध्यम से मोबाइल बरामदगी के प्रयास कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed