फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Theft of lakhs by breaking the lock of a closed house

Meerut News: घर में रखा आठ तोले सोना 90 हजार का कैश चोरी से परिवार में मचा हड़कंप

Fri, 30 Dec 2022 08:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs by breaking the lock of a closed house
बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे की न्यू ब्लॉक कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब आठ तोला सोना और 90 हजार रुपये की नकदी साफ कर दी। पीड़ित परिवार के मामले की शिकायत थाना पुलिस से की है।
कॉलोनी निवासी हरिपद ढाली पुत्र कालीपद ने बताया कि वह 24 दिसंबर को हरियाणा के करनाल में अपनी बेटी के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने परिवार समेत गए थे। 29 दिसंबर की सुबह पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे होने की सूचना दी। वह घर पहुंचे तो सभी ताले और अलमारी के लॉक टूटे मिले। सामान इधर-उधर बिखरा मिला। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित ने बताया कि घर में रखे 90 हजार रुपये और लगभग आठ तोले सोने के आभूषण गायब हैं। थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि पीड़ित तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी
दौराला। मटौर गांव में हाईवे स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर बुधवार देर रात चोरों ने डीजे का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है।
सरसवा गांव निवासी मोंटू ने बताया कि उसने दौराला के रामपुरी निवासी सनी के साथ डीजे की दुकान कर रखी है। उन्होंने मटौर गांव निवासी शिवकुमार की दुकान किराये पर ले रखी थी। बृहस्पतिवार को वह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के ताले टूटे मिले। दुकान के अंदर से सामान चोरी मिला। जिस पर पीड़ित थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले की जानकारी मिलने पर चोरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed