फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Theft in the District Cooperative Bank, window cuttings

जिला सहकारी बैंक में चोरी, सुबह दफ्तर का नजारा देख उड़े अफसरों के होश

Thu, 31 Aug 2017 09:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर Updated Thu, 31 Aug 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
Theft in the District Cooperative Bank, window cuttings
जिला सहकारी बैंक में चोरी

बिजनौर के राजा का ताजपुर में जिला सहकारी बैंक की खिड़की काटकर मंगलवार रात चोर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह खुल नहीं सका। चोर बैंक के सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर और दो कंप्यूटर उठाकर ले गए, जो जंगल में पडे़ मिले।          

विज्ञापन


चोरों ने प्रबंधक के केबिन के पीछे लगी खिड़की की ग्रिल काटी और बैंक में घुस गए। स्ट्रांग रूम में रखी रकम को चुराने के इरादे से चोरों ने उसके ताले भी तोड़ने चाहे, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद चोर बैंक प्रबंधक के केबिन में दाखिल हुए और वहां रखे दो मॉनिटर, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह जब बैंक खुला तो चोरी होने का पता चला। शाखा प्रबंधक तेजपाल सिंह ने मामले की सूचना बैंक के उच्चाधिकारियों और पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना कर प्रबंधक से मामले की जानकारी ली। बैंक के जिला प्रबंधक पवन कुमार भी बैंक पहुंचे और शाखा प्रबंधक से पूछताछ की। 
विज्ञापन


तेजपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात बैंक में काफी रकम रखी हुई थी, लेकिन चोर स्ट्रांग रूम का ताला नहीं तोड़ सके। चोरों ने कंप्यूटर और डीवीआर के अलावा अन्य किसी चीज को नुकसान नहीं पहुंचाया। घटना के संबंध में लिखित तहरीर पुलिस को दे दी गई है। तीन दिन पूर्व भी बैंक परिसर में ही स्थित किसान सेवा सहकारी समिति के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था। कोई नुकसान न होने पर समिति के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed