फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Theft committed after breaking the lock of a locked house; police investigating.

Meerut News: बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 27 Sep 2026 08:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
Theft committed after breaking the lock of a locked house; police investigating.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। मिर्जापुर रासना गांव में शनिवार देर रात चोरों ने दिल्ली में रह रहे सतीश शर्मा पुत्र जगदीश के बंद मकान का ताला तोड़ दिया। रविवार सुबह मुख्य द्वार का ताला टूटा मिलने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
ग्रामीणों के अनुसार, सतीश शर्मा अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं और गांव स्थित उनका मकान काफी समय से बंद है। रविवार सुबह मकान के पास से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर मुख्य द्वार के टूटे ताले पर पड़ी। उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मकान का निरीक्षण किया। पुलिस ने मकान मालिक को भी घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना कि मकान खंडहरनुमा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मकान मालिक के पहुंचने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मकान से क्या सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed