फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Theft at Pradhan's hardware shop after ripping out the grille.

Meerut News: प्रधान की हार्डवेयर की दुकान मे ग्रिल उखाड़कर चोरी

Wed, 22 Jul 2026 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
Theft at Pradhan's hardware shop after ripping out the grille.
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर कदीम में ग्राम प्रधान नौशाद अली की हार्डवेयर दुकान में मंगलवार देर रात चोरी हो गई। यह एक साल में दूसरी वारदात है।
विज्ञापन

चोरों ने दुकान के पीछे लगी ग्रिल उखाड़कर प्रवेश किया। उन्होंने दुकान में रखे ग्राइंडर, वेल्डिंग और हैमर मशीनें चुरा लीं। गल्ले में रखे लगभग डेढ़ सौ रुपये भी चोरों ने निकाल लिए। पिछली बार जुलाई में चोरों ने छत के रास्ते से दुकान में घुसकर लाखों रुपये की चोरी की थी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह जब नौशाद अली दुकान पर पहुंचे तो पिछला गेट खुला और ताला टूटा मिला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। नौशाद अली ने चोरी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed