फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Theft at grocery store and medical store

Meerut News: किराना की दुकान व मेडिकल स्टोर में चोरी

Mon, 15 Jun 2026 09:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
Theft at grocery store and medical store
-पीड़ित दुकानदारों की तहरीर पर चोरों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र स्थित साबुन गोदाम में चोरों ने 13 जून की रात दो दुकानों को निशाना बनाते हुए नकदी और हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
मुल्तान नगर निवासी वीशू ने रविवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी साबुन गोदाम में निशांत मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान है। वहीं पास में बिजेंद्र कुमार की किराना की दुकान है। दोनों दुकानदार शनिवार रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। रविवार सुबह आसपास के लोगों ने दुकानदारों को फोन कर सूचना दी कि दुकानों में चोरी हो गई है। सूचना मिलने पर दोनों दुकानदार मौके पर पहुंचे तो देखा कि चोर दुकान के अंदर घुसकर सामान और नकदी चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन

चोरों ने मेडिकल स्टोर से करीब 35 सौ रुपये नकद, 15 फेसवॉश, आठ परफ्यूम, दो शैंपू सहित अन्य सामान चोरी किया। पड़ौसी दुकान से करीब 4 हजार रुपये नकद के अलावा विभिन्न ब्रांडों की सिगरेट की कई डिब्बियां चोरी कर ली। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। व्यापारियों ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर रोष जताते हुए जल्द खुलासे की मांग की है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed