{"_id":"6053b7408ebc3ed3f7129e4b","slug":"the-youth-of-another-community-announced-the-purchase-of-property-sardana-news-mrt5305907170","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे समुदाय के युवक ने किया संपत्ति खरीदने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे समुदाय के युवक ने किया संपत्ति खरीदने का एलान
विज्ञापन

सरूरपुर। डाहर गांव में मस्जिद के रास्ते की ओर गेट लगाने के प्रकरण में एक नया मोड आ गया है। बुधवार को पीड़ित द्वारा गांव से पलायन करने और संपत्ति बेचने के पोस्टर चस्पा करने के बाद बृहस्पतिवार को दूसरे समुदाय के एक युवक ने संपत्ति खरीदने का मस्जिद से एलान करा दिया। पुलिस ने एलान कराने वाले आरोपी के भाइयों सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में एहतियातन पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।
गांव डाहर निवासी सरदार सिंह ने मस्जिद के रास्ते की ओर गेट व खिड़की दरवाजे आदि लगा दिए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने तनावपूर्ण हालात को देखते हुए गेट आदि बंद करा दिए थे। मामले में पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लेते हुए स्टे ले आने की बात कही थी। पीड़ित ने एसडीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक प्रार्थना पत्र देकर विवाद का निपटारा करने की गुहार लगाई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
बुधवार को पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने चल-अचल संपत्ति बेचने का पोस्टर अपने मकान के बाहर चस्पा कर दिए। पोस्टर चस्पा होने के बाद बृहस्पतिवार को गांव के ही दूसरे समुदाय के एक युवक ने मस्जिद से संपत्ति खरीदने का एलान कर दिया, इससे गांव में सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया। जानकारी पर प्रशासन ने गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। साथ ही एलान करने वाले युवक के भाई समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। दूसरी ओर पीड़ित सरदार सिंह ने पुलिस-प्रशासन की ऑडियो-वीडियो वायरल करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था जहां से उसे स्टे मिला है लेकिन पुलिस-प्रशासन उस पर अमल नहीं करा रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित का कहना है कि उसका मस्जिद से कोई लेना देना नहीं है, उसका मस्जिद की ओर जाने वाले रास्ते और उस पर गांव के ही एक व्यक्ति के मकान से विवाद है। जिसे सुलझाने के लिए उसने प्रशासन से गुहार लगाई थी। प्रशासन से न्याय नहीं मिलने पर गांव से पलायन करने के पोस्टर चस्पा किए थे। थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संपत्ति खरीदने का एलान करने वाले के भाई समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।