{"_id":"6102fb7c8ebc3e09134535e4","slug":"the-youth-kept-driving-the-police-in-the-forest-for-the-recovery-of-the-kidnapped-teenager-mawana-news-mrt549625067","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत किशोर की बरामदगी के लिए पुलिस को जंगल में घुमाता रहा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहृत किशोर की बरामदगी के लिए पुलिस को जंगल में घुमाता रहा युवक
विज्ञापन

फलावदा। लोनी गाजियाबाद से करीब 15 दिन पूर्व फिरौती के लिए किशोर का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। लोनी पुलिस युवक को लेकर फलवदा क्षेत्र में पहुंची और किशोर की बरामदगी के प्रयास किए, लेकिन आरोपी युवक पुलिस को घुमाता रहा। पुलिस ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गांव में नंगला हरेरू में भी दबिश दी। उसके हाथ न लगने पर उसकी पत्नी सहित तीन को अपने साथ ले गई।
लोनी पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के गांव नगला हरेेरू निवासी फुरकान लोनी क्षेत्र के गांव बेहटा में किराए पर रहता था। उसने फिरौती के लिए अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर मकान मालिक के पुत्र अनस का अपहरण कर लिया और फलावदा क्षेत्र में ले आए।
पुलिस ने शक के आधार पर फुरकान के रिश्तेदार रईस निवासी औरंगाबाद को हिरासत में लिया है। रईस ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अनस को नशे की गोली देकर बेहोश कर रखा था। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में रईस ने खुलासा किया कि फुरकान व उसके बेटे ने अनस का फिरौती के लिए अपहरण किया था। रईस, अनस को बरामद कराने के लिए पूरी रात पुलिस को फलावदा के जंगल में घुमाता रहा, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने फुरकान की गिरफ्तारी का भी प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पुलिस ने फुरकान की पत्नी, उसके बेटे गुलजार तथा अन्य रिश्तेदारों को हिरासत में लिया है।