फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The young woman arrived at the cyber cafe and insisted on leaving with her boyfriend.

Meerut News: युवती साइबर कैफे पहुंची, प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी

Sat, 03 Oct 2026 08:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
The young woman arrived at the cyber cafe and insisted on leaving with her boyfriend.
- परिजनों ने युवक से मारपीट कर कैफे में की तोड़फोड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हो गया। एक युवती अपने परिचित युवक के गांव स्थित साइबर कैफे पर पहुंच गई और उसके साथ जाने की बात कहने लगी। जानकारी मिलने पर युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने युवक से मारपीट करने के साथ साइबर कैफे में तोड़फोड़ कर दी।
घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और युवक-युवती को थाने ले आई। पुलिस ने युवक को हिरासत में रखा है। वहीं, युवती अपने फैसले पर अड़ी रही। थाने में भी काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, युवती और युवक के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। मामले में युवती के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि युवती को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा और उसके बयान दर्ज होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed