फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The young man was taken behind a truck and beaten up.

Meerut News: ट्रक के पीछे ले जाकर युवक को पीटा

Thu, 02 Apr 2026 10:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
The young man was taken behind a truck and beaten up.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा निवासी तल्हा पुत्र कासिम के साथ रंजिश के चलते आरोपी अहमद, काला व मोहम्मद रफी ने मारपीट कर दी। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना सरूरपुर पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

कासिम ने तहरीर में बताया कि बुधवार को कस्बे में एक बरात आई हुई थी। इसी बीच कुछ बराती उसके बेटे तल्हा से रास्ता पूछने लगे। बताया कि इसी बीच कस्बा निवासी आरोपी उसे पकड़कर पास ही खड़े ट्रक के पीछे ले जाकर मारपीट करने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उस पर ईंट से हमला किया। आसपास के लोगों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed