{"_id":"5a38d3ce4f1c1b76678c26a8","slug":"the-young-man-ran-a-knife-behind-the-soldier-this-was-the-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही के पीछे छुरा लेकर दौड़ा ठेली संचालक, ये था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही के पीछे छुरा लेकर दौड़ा ठेली संचालक, ये था मामला
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:16 AM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र में पुलिस कर्मियों ने जाम का मुख्य कारण बताते हुए ठेलियों को हटवाना शुरू किया तो ठेली संचालकों ने पुलिस के साथ अभद्रता कर दी। इस बीच एक होमगार्ड और सिपाही के पीछे ठेली संचालक छुरा लेकर दौड़ पड़ा। हालांकि पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। हालांकि सिपाही के हाथ में छुरा लग गया। हालांकि ठेली संचालक मानसिक रुप से परेशान बताया गया। पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान किया।
विज्ञापन
पढ़ें : परिजन बिलखते रहे... मगर शव ले जाने लिए नहीं मिली एंबुलेंस
विज्ञापन
सरधना में पुलिस चौकी, देवी मंदिर, अशोक स्तंभ पुलिस चौकी क्षेत्र में जाम का मुख्य कारण सब्जी और फलों की ठेली है। अमर उजाला ने अशोक स्तंभ के पास फलों और सब्जी की ठेली संचालकों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण कर मार्ग अवरुद्ध करने का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने ठेली संचालकों को लाठी फटकारकर मुख्य मार्गों से खदेड़ दिया। साथ ही मार्ग अवरुद्ध न करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
हालांकि कुछ समय बाद ही ठेली संचालकों ने अशोक स्तंभ पुलिस चौकी के पास सड़क पर ठेली खड़ी करना शुरू कर दिया। सोमवार को एक होमगार्ड और सिपाही अशोक स्तंभ पुलिस चौकी पर पहुंचे। उन्होंने इस बीच ठेली हटवानी शुरू की। इस बीच कुछ ठेली संचालकों ने ठेली हटा ली। वहीं, कुछ लोगों ने इस दौरान विरोध किया। इस बीच इस्लामाबाद निवासी यासीन पुत्र इद्रीश ने पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता कर दी। और छुरा लेकर पुलिसकर्मियों के पीछे दौड़ पड़ा। पुलिसकर्मियों ने उसे बमुश्किल पकड़ा। इस दौरान एक पुलिस कर्मी के हाथ में छुरा लगने से खून निकल गया। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़कर थाने पहुंचे। यासीन पूर्व में भी दो पुलिसकर्मियों साथ अभद्रता कर चुका है। यासीन के परिजन कोतवाली पहुंचे और बताया कि वह मानसिक रुप से परेशान है। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटना न होने की बात कही। बाद में पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान किया। हालांकि शाम को मुख्य मार्गों पर दोबारा सब्जी और फलों की ठेली लग गई।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/