फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The young man knocked on the door of the High Court to free his wife

युवक ने की पत्नी को बंधनमुक्त कराने के लिए खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

Mon, 16 Nov 2020 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
The young man knocked on the door of the High Court to free his wife
युवक ने की पत्नी को बंधनमुक्त कराने के लिए खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा
विज्ञापन

सरधना। नोएडा स्थित एक ही कंपनी में काम करने वाली सरधना क्षेत्र की युवती और आगरा के युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते कोर्ट मैरिज कर ली। युवती के परिजन उसे अपने घर ले आए और उसका दूसरी जगह रिश्ता तय कर दिया। युवक ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पत्नी को बंधनमुक्त कराने की मांग की है। जिस पर संज्ञान लेते हुए युवती को अदालत में पेश करने को कहा है।
सरधना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती नोएडा में एक कंपनी में काम करती थी। वहीं पर आगरा निवासी एक युवक काम करता था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। युवती ने युवक से कोर्ट मैरिज कर ली। जिसका पता युवती के परिजनों को चला तो उन्होंने कोर्ट मैरिज का विरोध किया। युवती के परिजन युवती को नाबालिग बता रहे हैं, जबकि युवती खुद को बालिग बता रही है। इसी बीच परिजन युवती को वहां से किसी तरह अपने साथ ले आए।
विज्ञापन

लड़के पक्ष का आरोप है कि वह पुलिस की मदद से युवती को अपने साथ ले गए। युवक ने अपनी पत्नी को बंधक बनाने की याचिका हाईकोर्ट में डाली। उधर, युवती के परिजनों ने युवती का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया और वह शादी की तैयारी में जुट गए। युवक की याचिका पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए पुलिस को युवती को बंधनमुक्त कराकर कोर्ट में पेश करने को कहा है। रविवार को पुलिस गांव पहुंची और युवती के परिजनों से संपर्क साधा। हालांकि, इस मामले में अभी पुलिस कुछ स्पष्ट नहीं बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed