Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The young man committed suicide by shooting himself in the head

Meerut News: युवक ने सिर में गोली मारकर दी जान

Sat, 21 Nov 2026 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by shooting himself in the head
- मानिसक तनाव व शराब की लत से था परेशान, शराब की लत से घर में रहता था विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल में 36 वर्षीय मोहित नामक युवक ने सिर में गोली मारकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने बताया कि वह मानसिक तनाव, आर्थिक तंगी और गृह क्लेश से जूझ रहा था।
पुलिस के अनुसार मोहित, कुशलपाल का पुत्र था और शराब पीने का आदी था। परिजन उसे शराब पीने से रोकते थे, जिससे उनका अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार को मोहित बाजार से सामान लेकर घर पहुंचा था। किसी बात को लेकर उसकी परिजनों से कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने तमंचे से अपने सिर में गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। सीओ सरधना आशुतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और जांच शुरू की।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने बताया कि मोहित शराब पीने का आदी था। पिछले करीब डेढ़ महीने से उसकी शराब की आदत बढ़ गई थी। इस कारण वह प्रतिदिन घर में झगड़ा करता रहता था। परिजनों के शराब पीने से रोकने पर उसका विवाद चल रहा था। शुक्रवार शाम को शराब पीकर घर आने पर विरोध करने पर उसने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह आत्महत्या का मामला है। पुलिस ने मृतक के हाथ से तमंचा बरामद किया है। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मोहित की आत्महत्या से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
शुक्रवार को मोहित ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से घर में पत्नी सरिता और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहित के अचानक चले जाने से परिवार के सामने जीवन का संकट खड़ा हो गया है। परिजनों के अनुसार, मोहित की शादी करीब 18 वर्ष पहले सरिता के साथ हुई थी। वह विरासत में मिली खेती की जमीन पर कृषि कार्य कर परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार में उसकी 16 वर्षीय बेटी नंदनी और 14 वर्षीय बेटा देवव्रत हैं। दोनों बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। उनके सिर से पिता का साया उठ गया है। मोहित को शराब पीने की आदत थी, जिसका असर उसके पारिवारिक जीवन पर भी पड़ रहा था। हालांकि, उसकी मौत से पूरा परिवार टूट गया है।


घर में पसरा मातम
पत्नी सरिता कभी पति को याद कर बिलख पड़ती है। वह कभी बच्चों को सीने से लगाकर रोने लगती है। नंदनी और देवव्रत को अभी तक यकीन नहीं हो पा रहा कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। मोहित की मौत ने परिवार को ऐसे मोड़ पर ला दिया है, जहां पति का साथ और पिता का सहारा हमेशा के लिए छिन गया है। घर में हर तरफ मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed