फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The words of Jin-Vani are beneficial for well-being: Saurabh Sagar

जिनवाणी के शब्द कल्याणकारी : सौरभ सागर

Mon, 03 Aug 2026 07:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
The words of Jin-Vani are beneficial for well-being: Saurabh Sagar
700 इंद्राणियों की कलश यात्रा के साथ आज शुरू होगा श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान
विज्ञापन

11 अगस्त तक जैन बोर्डिंग हाउस में होंगे कार्यक्रम
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आचार्य सौरभ सागर के मंगल सानिध्य एवं श्री पुष्प वर्षा योग समिति के आतिथ्य में 4 से 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले सिद्ध चक्र महामंडल विधान की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
मंगलवार (आज) सुबह 6 बजे जैन रेलवे रोड स्थित जैन धर्मशाला से 700 इंद्राणियां केसरिया साड़ी धारण कर भव्य कलश यात्रा निकालेंगी। यह यात्रा जैन बोर्डिंग हाउस रेलवे रोड पहुंचेगी। इसके बाद श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान का शुभारंभ होगा। जैन र्बोडिंग हाउस में आयोजित धर्मसभा में आचार्य साैरभ सागर महाराज ने कहा कि जिनवाणी का एक-एक शब्द जीवन का कल्याण करने की क्षमता रखता है
विज्ञापन

सोमवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आचार्य सौरभ सागर महाराज के चरणों में वंदन कर धर्मलाभ प्राप्त किया। जैन मुनि सौरभ सागर ने प्रवचन में कहा कि मनुष्य के शरीर में आंख, कान और मुख सहित नौ मलद्वार होते हैं। आंख दर्शन का प्रतीक होने से निर्मलता प्रदान करती है। कान जिनवाणी सुनकर और मुख जिनवाणी बोलकर जीव के कल्याण का माध्यम बनते हैं। उन्होंने कहा कि संसार का समस्त वैभव तिनके के समान है। उन्होंने तीर्थंकर, णमोकार मंत्र, द्रव्यानुयोग, गुणस्थान, मिथ्यात्व तथा जैन दर्शन के विभिन्न सिद्धांतों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में समिति के मुख्य संयोजक सुरेंद्र जैन, अनिल जैन, संयोजक अक्षय जैन, नितिन जैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को होगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
मेरठ जैन समाज के अध्यक्ष एवं श्री पुष्प वर्षा योग समिति के अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने बताया कि विधान के दौरान प्रतिदिन रात्रि में भगवान बाहुबली, महासती मैना सुंदरी, कमठ का उपसर्ग और सती चंदनबाला पर आधारित नाटिकाओं के साथ महिला मंडलों की भव्य आरती प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं जादूगरी प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed