फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The woman who went to the farm was strangled to death

Meerut Murder Case: महिला की बेरहमी से हत्या, खेत में पड़ी मिली लाश, बच्चों से छिना मां का आंचल

Mon, 24 Jul 2023 09:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 24 Jul 2023 09:21 AM IST
सार

Meerut Murder Case : मेरठ के फिटकरी गांव में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद महिला की लाश को खेत में फेंक दिया। उधर, परिवार में कोहराम मचा है और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
The woman who went to the farm was strangled to death
मेरठ पुलिस, मेरठ में हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में इंचौली थाना क्षेत्र के फिटकरी गांव में खेत पर गई महिला फूलसमुंद्री (42) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उसे गले में दुपट्टे से फंदा लगाकर मारा गया। महिला के चेहरे और हाथ पर भी चोट के निशान हैं। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो पाएगी।

विज्ञापन


इंचौली थाना क्षेत्र के फिटकरी गांव में अशोक कुमार का परिवार रहता है। रविवार सुबह 5:45 बजे अशोक खेत पर ईंख की निराई करने गया था। इसके बाद करीब छह बजे पत्नी फूलसमुंद्री भी खेत पर जाने के लिए निकली। करीब 11 बजे अशोक ने बेटी ज्योति को फोन करके पूछा तो उसने बताया कि मम्मी तो सुबह ही खेत पर चली गई थी। काफी समय बाद भी जब फूलसमुद्री का पता नहीं चला तो अशोक घर पहुंचा और परिजनों के साथ तलाश शुरू की। भतीजे विकास, गोलू व अन्य लोग जंगल में उसकी तलाश करने लगे। दोपहर करीब एक बजे घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर याशीन के खेत में फूलसमुंद्री का शव पड़ा मिला। उसके गले में दुपट्टे का फंदा था। चेहरे और हाथ पर चोट के निशान थे। हाथ मुड़ा हुआ था।

विज्ञापन

वारदात की सूचना पर इंचौली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। सीओ सदर देहात देवेश सिंह ने छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया।

परिवार में एक बेटा, दो बेटी
अशोक का बेटा रविंद्र शादीशुदा है, वह गांव में लेदर की बॉल बनाने का काम करता है। दो बेटियां पढ़ाई कर रही हैं।

विज्ञापन

रेकी के बाद की वारदात
परिजनों के मुताबिक फूलसमुंद्री ने पिछले दो दिन से ही खेत पर निराई के लिए जाना शुरू किया था। रास्ते में एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी में वह खेत पर सुबह 6:13 बजे जाते हुए दिख रही है। परिजनों की माने तो किसी नजदीकी ने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया। हत्यारोपी कोई नजदीकी हो सकता है।

विज्ञापन

पानी की बोतल, दरांती बरामद
परिजनों के मुताबिक फूलसमुंद्री सुबह अपने साथ पानी की बोतल, एक कमीज और दरांती लेकर गई थी। जब उसका शव मिला तो पानी की बोतल और दरांती को वहीं से बरामद किया गया। अगर उसके साथ छीनाझपटी होती तो बोतल और दरांती रास्ते में गिर सकते थे। आशंका जताई कि रास्ते से अंदर खेत में ले जाने के लिए कम से कम तीन से चार आरोपी रहे होंगे। वे महिला को उठाकर खेत में ले गए। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में हत्या की गई। महिला के हाथ पर नाखूनों के भी निशान हैं।

यह भी पढ़ें: UP: युवक ने खुद को गोली मारकर दी जान, सामने आई चौंकाने वाली वजह, पुलिस भी हैरान

हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। दुष्कर्म हुआ या नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। जल्दी ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। - कमलेश बहादुर, एसपी देहात

यह भी पढ़ें: Murder in Meerut: दिनदहाड़े दो हत्याओं से दहला हस्तिनापुर, अज्ञात हमलावरों ने वारदात को दिया अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed