फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder in Meerut: two murders in broad daylight Hastinapur, unknown assailants carried out the incident

Murder in Meerut: दिनदहाड़े दो हत्याओं से दहला हस्तिनापुर, अज्ञात हमलावरों ने वारदात को दिया अंजाम

Sun, 23 Jul 2023 06:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 23 Jul 2023 06:13 PM IST
सार

मेरठ से सटे हस्तिनापुर में रविवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने दो हत्याओं को अंजाम दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतकों की पहचान कराने में जुटी है। वहीं हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। वहीं वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
Murder in Meerut: two murders in broad daylight Hastinapur, unknown assailants carried out the incident
murder in meerut - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हस्तिनापुर के कस्बा उधमसिंह चौक के पास रविवार दोपहर अज्ञात बदमाशों ने दो लोगों की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस मृतकों की पहचान कराई।
विज्ञापन


मामला कस्बे के थाने से करीब एक किलोमीटर मीटर की दूरी का है। सैफपुर कर्मचंदपुर तिराहे पर डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार रविवार करीब 4:30 बजे का है, जहां पर पाली निवासी अरविंद उर्फ कालू अपने गांव से सुरेंद्र पुत्र सुरेश की ई रिक्शा में बैठकर हस्तिनापुर आ रहा था। जब हस्तिनापुर मार्ग पर सैफपुर कर्मचंदपुर तिराहे पर पहुंचा तो बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने दोनों पर अंधाधुंध गोली बरसा दी, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धड़ाधड़ गोली चलने की आवाज से आसपास सनसनी फैल गई। लोग इधर-उधर जान बचाने के लिए भागने लगे। जैसे-तैसे मामले की सूचना थाना पुलिस को लगी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं हत्या की सूचना जैसे ही परिवार के लोगों को मिली तो कोहराम मच गया।

सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे हैं। वहीं पुलिस भी मौके पर मौजूद है। डबल मर्डर कि इस घटना से कस्बे के लोग पूरी तरह सहम गए हैं।

कस्बे में दिनदहाड़े एक साथ हुई डबल मर्डर की घटना थाना पुलिस ने उच्च अधिकारियों को दी लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। मामले की जांच की जा रही है।
 

पुलिस कार्रवाई को लेकर परिजनों ने लगाया जाम
हत्य के बाद परिजनों ने पुलिस कार्रवाई को लेकर जाम लगाया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने थाना प्रभारी के मौके पर ना पहुंचने को लेकर हंगामा करते रहे। काफी देर तक डेडबॉडी सड़क पर पड़ी रही। परिजनों द्वारा सड़क पर लगाए गए जाम को देखते हुए मवाना बहसूमा सहित अन्य कई थानों की पुलिस मौके पर बुलाई गई। उसके बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और पुलिस ने राहत की सांस ली एसएसपी रोहित सिंह सजवाण मौके पर पहुंचे हैं। जो परिजनों से लगातार पूछताछ कर रहे हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें कोई सूचना नहीं दी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed