फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The woman said, there is no way except to die, the peon will be responsible.

Meerut News: महिला बोली, मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं, जिम्मेदार पेशकार होगा

Wed, 20 May 2026 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
The woman said, there is no way except to die, the peon will be responsible.
एसडीएम से मिली पीड़िता, न्याय की लगाई गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मोड खुर्द निवासी महिला सुनीता और अधिवक्ता नटवर राणा बुधवार को उपजिलाधिकारी से मिले। दोनों ने लिखित में शिकायत की। महिला ने कहा कि उसके पास न तो जमीन बची है और न ही इज्जत। उसके पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। जिसके लिए अपर तहसीलदार का पेशकार जिम्मेदार होगा। उसने एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई है।
उल्लेखनीय है कि गांव मोड खुर्द निवासी सुनीता ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर अपर तहसीलदार के पेशकार पर तारीख बदलने और पक्ष में कार्रवाई कराने के नाम पर लगातार पैसा मांगने का आरोप लगाया था। आरोप था कि जब और पैसा देने में असमर्थता जताई तो पेशकार ने उसके खिलाफ आदेश पारित करा दिया। आरोपी पेशकार पर मारपीट कर 600 रुपये भी छीन लेने का आरोप भी लगाया था। महिला के साथ हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया हो गया था।
विज्ञापन

इसी मामले में सुनीता बुधवार को एसडीएम संतोष कुमार सिंह से मिली और लिखित शिकायत की। महिला ने पेशकार पर पक्ष में आदेश कराने के लिए दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया। उसने एसडीएम से कहा कि अब उसके पास न जमीन बची है और न ही इज्जत। मरने के लिए अलावा उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा है। जिसके लिए पेशकार जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता नटवर ने भी एसडीएम को लिखित में दिए पत्र में कहा है कि वह विवाद की जानकारी होने पर वहां पहुंचे। जब तक दोनों पक्ष वहां से जा चुके थे। दी गई तहरीर की जांच कराकर कराने की मांग की। एसडीएम ने बताया कि फाइल तलब की जा रही है, जांच कराई जा रही है। एक दो दिन में स्थिति सामने आ जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed