फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The woman's chain was robbed by dropping the couple from the scooty

स्कूटी सवार दंपत्ति को नीचे गिरा कर बदमाशों ने महिला से चेन लूटी, महिला गंभीर

Tue, 24 Aug 2021 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
The woman's chain was robbed by dropping the couple from the scooty
दंपती को स्कूटी से गिराकर महिला की चेन लूटी
विज्ञापन

खरखौदा(मेरठ)। रक्षाबंधन मनाकर हापुड़ से अपने घर लौट रहे मेरठ निवासी दंपती के साथ बदमाशों ने धीरखेड़ा पुलिस चौकी के पास लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर उन्हें रोकने का प्रयास किया। युवक ने स्कूटी नहीं रोकी तो बदमाशों ने दंपती को गिरा दिया। इसके बाद माहिला की चेन लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
मेरठ के गंगानगर क्षेत्र के आजाद नगर निवासी सुनील बिल्टोरिया पुत्र जयभगवान रविवार को पत्नी रोजी बेटे अक्षत व बेटी अवनी के साथ हापुड़ स्थित ससुराल आए थे। रक्षाबंधन मनाकर सोमवार दोपहर वह घर लौट रहे थे। हापुड़ मेरठ रोड पर धीरखेड़ा पुलिस चौकी से कुछ पहले अपाचे बाइक पर सवार हथियारबंद बदमाशों ने स्कूटी पर बैठे बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर सुनील ने स्कूटी दौड़ा दी। बदमाशों ने स्कूटी को लात मारकर गिरा दिया और महिला के गले से चेन छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन

हादसे में महिला वह दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सुनील ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में हापुड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने मामले की तहरीर थाने पर दी। सुनील ने बताया कि पत्नी की पसली में फैक्चर है। सिर पर गंभीर चोट आई है। पुलिस में बदमाशों की खोजबीन का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली। सीओ किठौर बृजेश कुमार ने बताया कि लूट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed