फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The woman reached the village on the notice of her husband's second marriage, an uproar

यूपी: पति की दूसरी शादी की सूचना पर पहुंची महिला, जमकर हंगामा, फिर मारपीट

Mon, 26 Apr 2021 03:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 26 Apr 2021 03:36 PM IST
सार

मेरठ के दौराला में दूसरी शादी करने की सूचना पर एक महिला पति के गांव पहुंच गई और हंगामा किया।

विज्ञापन
The woman reached the village on the notice of her husband's second marriage, an uproar
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मेरठ के दौराला में दूसरी शादी करने की सूचना पर एक महिला पति के गांव पहुंच गई और हंगामा किया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव रहने वाला युवक दिल्ली में नौकरी करता है। नौकरी करने के दौरान युवक का दिल्ली निवासी एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। युवक ने 2018 में महिला के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली और दोनों साथ रहने लगे। हालांकि, महिला के परिजनों ने इस शादी का विरोध किया था और महिला से नाता तोड़ लिया था। कुछ दिन पहले युवक दौराला क्षेत्र में अपने गांव आया था। रविवार को महिला पति के गांव पहुंच गई। उसे जानकारी मिली थी कि पति के परिजन उसकी दूसरी शादी कर रहे हैं। इस पर महिला ने हंगामा करते हुए शादी का विरोध किया।
विज्ञापन


लेकिन, ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला के साथ मारपीट कर उसे भगा दिया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर युवक के घर दबिश दी, लेकिन युवक हत्थे नहीं चढ़ सका। थाना प्रभारी किरण पाल सिंह का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:

बड़ी खबर: मेरठ में शराब पीने से चार लोगों की मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

पंचायत चुनाव: मतदान से पहले एक युवक को मारी गोली, दूसरे गांव में फर्जी वोट डालने को लेकर मारपीट, चार लोग घायल


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed