फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The woman had sold her earrings to pay the bribe money.

Meerut News: महिला ने कुंडल बेचकर रिश्वत के दिए थे रुपये

Wed, 16 Sep 2026 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
The woman had sold her earrings to pay the bribe money.
-एंटी करप्शन ने रिश्वतखोर आउटसोर्सिंग कर्मचारी को भेजा जेल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को आवास एवं विकास परिषद में छह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए आउटसोर्सिंग कर्मचारी सोमदत्त कॉलोनी निवासी अभिनव शर्मा को दबोच लिया। किनानगर निवासी रंजना ने कान के कुंडल बेचकर आरोपी कर्मचारी को रिश्वत के पैसे दिए थे। निरीक्षक योगेंद्र धामा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के घर जाकर जांच की।
किनानगर निवासी रंजना ने शनिवार को एंटी करप्शन को शिकायत करते हुए बताया था कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फरवरी में मकान आवंटित हुआ था। रजिस्ट्री कराने के लिए वह लगातार विभाग के चक्कर काट रही थी। पीड़िता के अनुसार, आउटसोर्सिंग कर्मचारी अभिनव शर्मा फाइल आगे बढ़ाने के लिए छह हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। रिश्वत नहीं मिलने पर फाइल आगे बढ़ाने के लिए मना कर दिया था।
विज्ञापन

पीड़िता ने पैसे नहीं होने की बात आरोपी कर्मचारी को बताई थी। महिला ने अपने कान के कुंडल बेचकर आरोपी को पैसे दिए थे। मंगलवार दोपहर जैसे ही रिश्वत की रकम अभिनव ने पकड़ी तो एंटी करप्शन टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। अन्य कर्मचारी कनिष्ठ सहायक अरुण फोन स्विच ऑफ कर दफ्तर से भाग गया था। अभिनव दो साल से सेवारत था। प्रभारी राहुल देव तोमर के नेतृत्व में टीम ने आरोपी के मकान की भी तलाशी ली। टीम जांच से संबंधित कागज लेकर आ गई। एंटी करप्शन सीओ रितेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed