फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The wind blowing from the west made me feel like wiping out BJP: Akhilesh Yadav

पश्चिम से चली हवा ने बनाया भाजपा के सफाए का मन : अखिलेश यादव

Thu, 18 Apr 2024 02:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 18 Apr 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
The wind blowing from the west made me feel like wiping out BJP: Akhilesh Yadav
नजीबाबाद में जनसभा में भीड़ का अ​​भिवादन करते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और आम आदमी प
नजीबाबाद (बिजनौर)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम से हवा चल रही है। पहली बार पश्चिम से चली इस हवा ने भाजपा का सफाया करने का मन बना लिया है। संविधान को बदलने का सपना देख रहे लोगों को सबक सिखाने का वक्त आ चुका है। नगीना लोस सुरक्षित सीट के गठबंधन प्रत्याशी मनोज कुमार की चुनावी सभा में अखिलेश यादव ने यह बात कही।
विज्ञापन

नजीबाबाद के हर्सवाड़ा क्षेत्र में चुनावी जनसभा में अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि भाजपा का 400 पार का नारा उनकी बौखलाहट है। 400 जीत रहे होते तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सांसद संजय सिंह सहित आप और विभिन्न पार्टियों के लोगों को जेल नहीं भेजते। उन्होंने कहा कि देश का संविधान खतरे में है, जनता के एक-एक वोट से संविधान और लोकतंत्र बचेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने दोगुनी आय और एमएसपी के नाम पर किसानों को ठगा है। अगर कृषि कानून लागू हो जाता तो किसान बर्बाद हो जाते। अखिलेश यादव ने कहा कि 10 परीक्षाओं के पेपर लीक होना सरकार की उदासीनता और भ्रष्टाचार की पोल खोलती है। वर्तमान लोकसभा चुनाव भाजपा को सत्ता से बाहर करेगा। सपा का गठबंधन भाजपा को उत्तर प्रदेश में करारी हार देने जा रहा है। उन्होंने संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए एक-एक वोट की कीमत समझने की सलाह दी।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह मोदी सरकार पर जमकर भड़के। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का चुनावी संकल्प जुमला पत्र बन चुका है। कोयला, स्टील, बिजली, पानी नरेंद्र मोदी ने अपने मित्र अडानी के नाम कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा गुनहगारों के पाप धोते-धोते मैली हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच पर पर पूर्व विधायक ओमवती, नईमुल हसन, पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां, हाजी मो.फैसल, किरतपुर चेयरमैन अब्दुल मन्नान, रफीक अंसारी, मेराज, मो.युनूस, नफीस कुरैशी एड., प्रभा चौधरी, शेख मो.आबिद, अबरार अहमद, वसीम अहमद, नफीस अहमद, नसीम अंसारी, एम अकरम खां, राकेश शर्मा, गायत्री देवी, शरीफ अहमद मनोरे आदि शामिल रहे।

नजीबाबाद में जनसभा में भीड़ का अभिवादन करते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और आम आदमी प

नजीबाबाद में जनसभा में भीड़ का अभिवादन करते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और आम आदमी प

नजीबाबाद में जनसभा में भीड़ का अभिवादन करते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और आम आदमी प

नजीबाबाद में जनसभा में भीड़ का अभिवादन करते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और आम आदमी प

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed