फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The wife was beaten to death, dead body to road jaam

दहेज की खातिर बीवी को पीट-पीटकर मार डाला, शव रखकर लगाया जाम

Fri, 17 Nov 2017 08:42 PM IST
डिजिटम टीम/ मेरठ
डिजिटम टीम/ मेरठ Updated Fri, 17 Nov 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
The wife was beaten to death, dead body to road jaam
बीवी को पीट-पीटकर मार डाला - फोटो : अमर उजाला

मेरठ। सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव कलीना में ससुरालियों ने दहेज की खातिर विवाहिता को लाठी-डंडों से पीट पीटकर मार डाला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे पीड़ित परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते पुलिस चौकी का घेराव किया। वहीं शव को रोड पर रखकर जाम लगा दिया। बताया गया कि ससुराल वाले दो लाख रुपए और कार की मांग कर रहे थे। शादी के बाद से ही महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था और उसके साथ मारपीट करते थे।  

विज्ञापन


पढ़ें : ड्राइवर को लगी झपकी और खत्म हो गईं पांच जिंदगियां, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


बागपत के बडौली निवासी गुलिस्ता का निकाह दो साल पहले नौशाद पुत्र महमूद के साथ हुआ था। महिला के परिजनों को जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंच गए और खिवाई चौकी पर हंगामा कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया। पीड़ित परिजनों ने ससुरालियों पर आरोप लगाया कि हत्यारों ने हत्या को अंजाम देकर शव को फांसी पर लटका दिया। परिजनों ने पुलिस पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सूचना देने के बाद भी सीओ नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला का पति शराब का आदि था और आए दिन महिला के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करता था। दंपति के छह माह की एक बच्ची (माहिरा) थी। पति कुछ काम नहीं करता था। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। आरोप साबित होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ससुराल के सभी सदस्य घर से फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed