फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The wife accused the constable of assault and threatening to kill her.

Meerut News: सिपाही पर पत्नी ने लगाए मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप

Tue, 19 May 2026 08:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
The wife accused the constable of assault and threatening to kill her.
- महिला की तहरीर पर सिपाही के पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला ने सिपाही पति पर महिला मित्र के लिए मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सिपाही के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसके बाद पुलिस ने दंपती को थाने बुलाकर समझाया।

पुलिस लाइन निवासी एक महिला ने बताया कि उसके पति सागर सिपाही के पद पर मेरठ में तैनात है। महिला ने रविवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 15 मई की शाम करीब पांच बजे उसके पति ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान सागर सिंह के पास सरकारी पिस्टल भी थी। सिपाही ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। महिला के अनुसार उसके पति की परतापुर की एक महिला से दोस्ती है। इसी वजह से पति आए दिन उसके साथ अभद्रता करता है। 26 मार्च को भी सर्किट हाउस में उसके साथ मारपीट की गई थी। महिला ने आशंका जताई कि उसका पति और महिला शादी करना चाहते हैं। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा और दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दंपती से प्रकरण को लेकर बात की जाएगी।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed