फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The whistle blew again, electricity went off in several colonies, causing commotion.

Meerut News: फिर फटी सीटी, कई कॉलोनियों में बिजली ठप, हंगामा

Thu, 11 Jun 2026 09:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
The whistle blew again, electricity went off in several colonies, causing commotion.
लेडीज पार्क बिजलीघर की सीटी दूसरे दिन फटने से फूटा लोगों का गुस्सा, शास्त्री नगर में हंगामा
विज्ञापन

फाल्ट से देवलोक कॉलोनी के 10 घरों में 15 घंटे गुल रही बिजली
आंधी बारिश में फाल्ट से टीपी नगर क्षेत्र में भी आपूर्ति बाधित
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति पटरी पर नहीं आ पा रही है। बृहस्पतिवार रात को चली आंधी और बारिश में शहर में कई स्थानों पर आपूर्ति बाधित रही। बृहस्पतिवार को लेडीज पार्क बिजलीघर की सीटी लगातार दूसरे दिन फिर फट गई। इससे कई कॉलोनियों की बिजली घंटो ठप रही। एल ब्लॉक शास्त्रीनगर क्षेत्र में गुस्साए लोगों ने हंगामा किया।
लेडीज पार्क बिजलीघर की बुधवार को सीटी फट गई थी, जिससे कई कॉलोनियों की बिजली गायब हो गई थी। किसी तरह सीटी को ठीक किया गया, लेकिन बृहस्पतिवार को फिर से सीटी फटने से बिजली गुल हो गई। इससे दिल्ली रोड स्थित देवलोक कॉलोनी निवासी भाजपा नेता राकेश माहेश्वरी ने बताया कि फाल्ट के कारण देवलोक कॉलोनी के सी ब्लॉक के दस घरों में बुधवार की रात 11 बजे बिजली चली गई, जो गुरुवार दोपहर बाद लगभग तीन बजे बहाल हुई। फाल्ट के कारण एल ब्लॉक शास्त्रीनगर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी क्षेत्र में भी बिजली की लगातार ट्रिपिंग जारी रहने से लोग परेशान रहे। बुधवार रात चली आंधी बारिश के चलते टीपीनगर क्षेत्र की चंद्रलोक, साबुन गोदाम, गुप्ता कॉलोनी आदि में बिजली आपूर्ति लगातार बाधित रही। माधवपुरम बिजलीघर से जुड़े खत्ता सड़क फीडर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। गढ़ सड़क पर रंगोली बिजलीघर से जुड़े तेजगढ़ी फीडर समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। मुख्य अभियंता मेरठ जोन-1 रजनीकांत मिश्र ने बताया कि फाल्ट की सूचना मिलते ही विद्युत कर्मचारियों की टीम भेजकर ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी में टूटे 100 खंभे
बुधवार रात चली आंधी और बारिश के चलते मेरठ जोन-2 के अंतर्गत आने वाले मेरठ ग्रामीण क्षेत्रों और बागपत जिले में आंधी के कारण पेड़ टूटकर विद्युत लाइनों पर गिर गए, जिससे लगभग 100 खंभे टूट गए। मुख्य अभियंता जोन-2 गुरजीत सिंह का कहना है कि सबसे अधिक नुकसान मवाना और हस्तिनापुर में हुआ है। टूटे पेड़ों को काटकर हटाया गया और विद्युत लाइनों की मरम्मत कराकर बिजली आपूर्ति शुरू कराई गई। खजूरी क्षेत्र की लाइन को भी ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed