फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The wheel of Jan Shatabdi train got jammed, train saved from derailment

Meerut News: जनशताब्दी का पहिया हुआ जाम, बेपटरी होने से बची ट्रेन

Sat, 05 Apr 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 05 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
The wheel of Jan Shatabdi train got jammed, train saved from derailment
नागल में जनशताब्दी एक्सप्रेस का पहिया जाम होने के बाद नीचे उतरे यात्री। संवाद
नागल/सहारनपुर। देहरादून से दिल्ली जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस नागल स्टेशन के पास पटरी से उतरने से बच गई। अचानक ट्रेन का पहिया जाम हो गया। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। इमरजेंसी ब्रेक लगने से तकरीबन 40 मीटर ट्रैक और कांटा भी क्षतिग्रस्त हो गया। करीब छह घंटे बाद क्षतिग्रस्त ट्रैक ठीक हुआ।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 12056 जनशताब्दी एक्सप्रेस देहरादून से दिल्ली के बीच संचालित होती है। शुक्रवार सुबह ट्रेन अपने निर्धारित समय से देहरादून से रवाना हुई थी। करीब साढ़े आठ बजे ट्रेन ने जैसे ही नागल स्टेशन पार किया, तभी मीरपुर फाटक के पास अचानक इंजन के पहिए जाम हो गए। लोको पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इससे ट्रेन के पहिए कुछ दूरी तक ट्रैक पर घिसटते हुए चले गए।
विज्ञापन

इस कारण करीब 40 मीटर तक ट्रैक से पेंड्रोल क्लिप उखड़ गए और रेलवे ट्रैक का कुछ हिस्सा मुड़ गया। झटके लगने से यात्रियों में भी हड़कंप मच गया। कुछ यात्री एक-दूसरे के ऊपर गिर गए और कुछ आनन-फानन में नीचे उतर गए। पता चलने पर तकनीकी टीम के साथ रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोपहर करीब पौने दो बजे ट्रैक को ठीक कराया गया। इसी दौरान वंदे भारत समेत कुछ ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर भी रोकना पड़ा।

नागल में जनशताब्दी एक्सप्रेस का पहिया जाम होने के बाद नीचे उतरे यात्री। संवाद

नागल में जनशताब्दी एक्सप्रेस का पहिया जाम होने के बाद नीचे उतरे यात्री। संवाद

नागल में जनशताब्दी एक्सप्रेस का पहिया जाम होने के बाद नीचे उतरे यात्री। संवाद

नागल में जनशताब्दी एक्सप्रेस का पहिया जाम होने के बाद नीचे उतरे यात्री। संवाद

नागल में जनशताब्दी एक्सप्रेस का पहिया जाम होने के बाद नीचे उतरे यात्री। संवाद

नागल में जनशताब्दी एक्सप्रेस का पहिया जाम होने के बाद नीचे उतरे यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed