फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The weather is pleasant due to rain, decrease in humidity

बारिश से मौसम सुहाना, उमस में आई कमी

Mon, 20 Jul 2020 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
The weather is pleasant due to rain, decrease in humidity
मोदीपुरम। दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से रविवार को भी मौसम सुहाना रहा। सुबह के समय कई स्थानों पर बारिश हुई। इससे जलभराव की समस्या बनी रही। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले तीन दिन अच्छी बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

जुलाई माह खत्म होने से पहले ही मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश रविवार सुबह तक रुक-रुककर होती रही। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बढ़ती उमस से भी राहत मिली। रविवार को दिनभर मौसम सुहाना रहा। दोपहर में कुछ देेर के धूप निकली। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 91 व न्यूनतम 75 प्रतिशत रही। बारिश 2.6 मिमी दर्ज की गई। मेरठ का औसत एक्यूआई 36 दर्ज किया गया। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। अगले तीन दिन अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं। बारिश किसानों के लिए लाभकारी साबित होगी। बढ़ते तापमान व उमस से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed