{"_id":"5fc793a78ebc3e9ba81b197e","slug":"the-villagers-have-demanded-action-against-seven-policemen-and-a-woman-in-village-of-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सात पुलिसकर्मियों व एक महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग, ये है बड़ा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सात पुलिसकर्मियों व एक महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग, ये है बड़ा मामला
Wed, 02 Dec 2020 06:46 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 02 Dec 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
प्रेमिका द्वारा उत्तराखंड पुलिस को साथ लेकर प्रेमी का रिश्ता तुड़वाने की कोशिश के मामले में बुधवार को कुरड़ी गांव के ग्रामीणों ने कोतवाली में तहरीर दी, जिसमें सात अज्ञात पुलिस कर्मियों व महिला पर घर में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में कुरड़ी निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि 30 नवंबर की रात में हरिद्वार पुलिस एक महिला को साथ लेकर उसके घर में घुस गई। पुलिस उससे उसकी पुत्री की शादी के संबंध में जानकारी मांगने लगी। उसने पुलिस को बताया कि अपनी पुत्री का रिश्ता हटा लिया है। अब वह संबंधित युवक से शादी नहीं करेगी।
विज्ञापन
आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। उसकी पुत्री का गला दबाने का भी प्रयास किया। महिला का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उसकी पुत्री को सरेआम गांव के बीच गाड़ी में डालने का प्रयास किया। लेकिन शोर मचाने पर पुलिसकर्मी वहां से चले गए। महिला ने कोतवाल को ऑडियो क्लिप सौंपी, जिसमें हरिद्वार पुलिस का अधिकारी महिला को धमका रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: प्रेम-विवाह के दो साल बाद ही पति को दूसरी युवती से हुआ प्यार, राह में रोड़ा बनी पत्नी तो दी खौफनाक मौत
कोतवाल अशोक सोलंकी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। बीते दिन कुरड़ी निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री का रिश्ता थाना गागलहेड़ी के गांव छाछरेकी निवासी युवक से तय हुआ था। युवक उत्तराखंड के रुड़की में नौकरी करता है, जहां रुड़की निवासी एक महिला से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक के रिश्ते की जानकारी जैसे ही रुड़की निवासी महिला को हुई तो मंगलवार को वह उत्तराखंड पुलिस को लेकर देवबंद के गांव कुरड़ी पहुंच गई। आरोप था कि उत्तराखंड पुलिस द्वारा पुत्री का रिश्ता युवक से न करने का दबाव बनाया गया। लेकिन धक्का-मुक्की व भारी हंगामे विरोध के कारण पुलिस वहां से चलती बनी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/