{"_id":"643b0f28c62a1f44f5098f27","slug":"the-village-head-complained-to-the-ssp-of-the-inspector-meerut-news-c-14-1-191487-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ग्राम प्रधान ने दरोगा की एसएसपी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ग्राम प्रधान ने दरोगा की एसएसपी से की शिकायत
विज्ञापन
खरखौदा। गांव बिजौली की महिला ग्राम प्रधान द्वारा खरीदी गई जमीन पर गांव का ही एक व्यक्ति जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। ग्राम प्रधान का आरोप है कि कब्जा करने वाले व्यक्ति को थाने के दरोगा का संरक्षण प्राप्त है। ग्राम प्रधान ने दरोगा की एसएसपी से शिकायत की है।
गांव बिजौली की ग्राम प्रधान संगीता त्यागी के अनुसार उसने कुछ समय पूर्व गांव में ही खरखौदा निवासी एक व्यक्ति से खरीदी थी। अब इस जमीन का पूर्व स्वामी नीरज त्यागी निवासी बिजौली उस पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से न्यायालय में एक वाद दायर किया गया। जिसमें 23 फरवरी को न्यायालय से उसके पक्ष में आदेश पारित हो गया। आरोप है कि थाने का एक दरोगा न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करते हुए दूसरे पक्ष द्वारा कब्जे के हस्तक्षेप को रोकने के बजाय उनकी मदद कर रहा है। ग्राम प्रधान ने अपने पति व बेटे के साथ कोई भी दुर्घटना की संभावना जताते हुए उक्त दरोगा को उसका जिम्मेदार बताया है। पीड़ित ग्राम प्रधान ने एसएसपी से लिखित शिकायत की है।
पहले भी दरोगा खिलाफ हो चुकी है कई शिकायतें।
थाने पर तैनात दरोगा पिछले तीन वर्ष से अधिक समय से तैनात है। वहीं दरोगा पर पहले भी कई गंभीर आरोप लगाए जा चुके हैं।
इस मामले में सीओ किठौर रुपाली राय ने बताया कि वह इस समय अवकाश पर हैं तथा अवकाश से लौटने के बाद जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद