फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The victim pleaded with the BJP District President for not taking action

कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने भाजपा जिलाध्यक्ष से लगाई गुहार

Sat, 21 Aug 2021 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
The victim pleaded with the BJP District President for not taking action
कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने भाजपा जिलाध्यक्ष से लगाई गुहार
विज्ञापन

सरधना। होमगार्ड में तैनात पिता अपनी बेटी के साथ सरधना पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा से मिला। पीड़ितों ने शिकायत की कि एसएसपी से मिलने के बावजूद थाना पुलिस ने दो बार पीली पर्ची काटकर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जिलाध्यक्ष ने पिता व बेटी की व्यथा सुन दो दिनों के भीतर मामले का निस्तारण कराने की बात कही।
नगर के केके इंटर कॉलेज में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष कोसरधना क्षेत्र निवासी होमगार्ड ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी 15 वर्ष पूर्व मुज्जफ्फरनगर क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। युवती का आरोप है कि पति नशे का आदी है। वह कामकाज नहीं करता। महिला मेहनत मजदूरी कर परिवार की गुजर बसर कर रही है। आरोप है कि उसके नाम की फर्जी फेसबुक आईडी तैयार कर उसकी अश्लील फोटो व वीडियो डाल दिए। अश्लील वीडियो बनाने और फर्जी फेसबुक आईडी तैयार करने उसके दामाद का हाथ है। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके चरित्र पर उंगली उठाते हुए उसे व दोनों बच्चों को मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। इस संबंध में वह थाना व जिले के आला अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने चौकी इंचार्ज विजयपाल सिंह को बुलाकर दो दिन के भीतर समस्या का समाधान कराने को कहा। चौकी इंचार्ज ने जिलाध्यक्ष से बताया कि मामला आईटी सैल मेरठ को भेजा जा चुका है। वहां से रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बृजेश कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed