{"_id":"6aba790c190ecd9c2d0e023d","slug":"the-victim-appealed-to-the-dig-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113744-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पीड़ित ने डीआईजी से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पीड़ित ने डीआईजी से लगाई गुहार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे के मोहल्ला किला खेवान निवासी युवक सुहेब ने मारपीट कर सिर पर धारदार हथियार से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को डीआईजी से शिकायत की।
पीड़ित सुहेब के अनुसार दो सितंबर की रात वह घर से दुकान पर सामान लेने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहले से खड़े युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। सुहेब के पिता दीन मोहम्मद उसे लेकर सरधना थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
पीड़ित के मुताबिक, घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की। उसने सात सितंबर को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन उसका निस्तारण नहीं हुआ। डीआईजी ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
-- --