फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the vegetable price hike

सब्जियों के दामों में उछाल

Sun, 04 Aug 2019 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
the vegetable price hike
03पीजीएच1ए - मंडी में सब्जी विक्रेता से सब्जी खरीदता एक युवक। - फोटो : PARIKESHGARH
सब्जियों के दामों में उछाल
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। बरसात में सब्जी के दामों में तेजी आ गई है। दामों में उछाल लोगों की जेब पर असर डाल रहा है। थोक सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक आने वाले समय में सब्जी के दामों में और भी ज्यादा तेजी आने के आसार हैं।

सूखे और अब बारिश से किसानों के खेतों में खड़ी फसल नष्ट हो रही है। जबकि धान की बुुआई के चलते किसान ने फसल की जुताई कर धान की रोपाई कर दी। जिससे सब्जी का क्षेत्रफल कम हो गया। बाजार में पिछले कुछ दिनों से सब्जी के दाम आसमान पर हैं। जिसके चलते लोगों की जेब पर ज्यादा असर पड़ रहा है। थोक व फुटकर बाजार में सब्जी के दाम चढ़े हुए हैं। जिसके चलते अब सब्जी का बजट भी महिलाओं को बढ़ाना पड़ रहा है। सब्जी विक्रेता नदीम के मुताबिक बरसात के कारण सब्जी के दामों में उछाल है। पिछले कुछ दिनों में आलू के भाव 15 रुपये किग्रा. से बढ़कर 20 रुपये किग्रा. तक पहुंच गया है। शिमला मिर्च, टमाटर, नीबू, पालक, लौकी, बैगन लगभग सभी सब्जियों के दामों में तेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed