फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The university stopped 15 thousand mark sheets of NEP back, X category

Meerut News: विश्वविद्यालय ने एनईपी के बैक, एक्स श्रेणी की 15 हजार मार्कशीट रोकीं

Tue, 21 Jan 2025 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
The university stopped 15 thousand mark sheets of NEP back, X category
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने एनईपी के बैक व एक्स श्रेणी के 15 हजार छात्रों की मार्कशीट अभी जारी नहीं की है। इससे छात्र परेशान हैं। सेल्फ फाइनेंस काॅलेज फेडरेशन ने विवि की कार्य प्रणाली के विरोध में मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन

सेल्फ फाइनेंस कॉलेज फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन यादव ने प्रदेश की राज्यपाल व कुलाधिपति से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में छात्रों को उनके मूलभूत अधिकारों के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। छात्रों की अंकतालिकाएं विश्वविद्यालय द्वारा कोई न कोई कमी दिखाकर रोकी जा रही हैं। जब छात्र सीधे विश्वविद्यालय में संपर्क करते हैं तो वहां उनका आर्थिक शोषण होता है। विश्वविद्यालय इसके लिए कोई सुलभ नीति नहीं बना पाया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रिजल्ट जारी हुए छह महीने से अधिक समय हो गया है। छात्र इसके लिए कॉलेजों से संपर्क करते हैं, लेकिन कॉलेज असहाय हो गए हैं। इससे पहले 17 जून 2023 और आठ नवंबर 2024 को भी विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की गई थी। फेडरेशन ने कुलाधिपति से सीसीएसयू को छात्रों का उत्पीड़न रोकने और मार्कशीट को लेकर कोई स्पष्ट नीति बनाने के निर्देश देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
जिन कॉलेजों की ओर से वेबसाइट पर प्रैक्टिकल के अंक नहीं चढ़ाए गए हैं, उनके छात्रों का परीक्षा परिणाम रोका गया है। कॉलेजों से लगातार प्रैक्टिकल के नंबर मांगे जा रहे हैं। - रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed