फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The underground rogue, the police firing arrows in the air

भूमिगत हुए बदमाश, हवा में तीर चला रही पुलिस

Tue, 29 Dec 2020 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
The underground rogue, the police firing arrows in the air
मेरठ। शास्त्री नगर में सनसनीखेज वारदात करने के बाद बदमाश मानो भूमिगत हो गए हों। पुलिस उनका पता नहीं लगा पा रही है। तीन दिन बाद भी पुलिस हवा में तीर चला रही है। न तो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से कुछ हासिल हुआ और न ही सर्विलांस टीम उनका सुराग लगा पाई। पुलिस की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर एल ब्लॉक में सराफा व्यापारी तेजपाल सिंह के घर में शुक्रवार रात बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। व्यापारी ने 40 लाख का सामान लुटना बताया था। तीन दिन से मेरठ पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस के जरिए बदमाशों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का दावा कि किसी भी फुटेज में कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं नजर आया। सर्विलांस टीम को भी डकैती से संबंधित कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि कोई बदमाश सीसीटीवी कैमरे में या सर्विलांस टीम को संदिग्ध नंबर मिले, उसके बाद डकैतों की तलाश की जाए। घटना को लेकर पुलिस महकमे में भी अलग-अलग चर्चाएं चल रही हैं।
विज्ञापन

आक्रोशित व्यापारियों का कहना है कि बदमाश सीसीटीवी कैमरे में नहीं दिखाई दिए, इसका मतलब यह नहीं है कि घटना नहीं हुई। रेकी करने के बाद बदमाशों ने वारदात की। इसके कई सबूत घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस बार-बार सराफ व उसके बेटे से बदमाशों के आने-जाने के बारे में पूछने में लगी है। पुलिस के रवैए को लेकर व्यापारी आपत्ति कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहशत में सिर्फ मौत दिख रही थी
बदमाश कहां से आए, यह जानने का होश ही नहीं था। मुंह पर नकाब था। गाजियाबाद क्राइम ब्रांच बताकर तलाशी लेने की बात कही। चाकू, पेचकस, खंती तक उनके पास थी। तेजपाल ने बताया है कि 5:30 बज चुके थे, तब मैंने कहा कि दूध वाला आने वाला है। मुझे जाना पड़ेगा, अब तो यहां से जाओ। उसके बाद बदमाश घर से निकले। कपिल ने बताया कि एक बदमाश बार-बार मेरे गले में पेचकस चुभाता था। एक बार भागने का मौका मिला, लेकिन मैं डर गया। पकड़ा गया तो वह मार देंगे।

---
पुलिस और एसटीएफ बदमाशों की तलाश में लगी है। अभी तक की सीसीटीवी फुटेज में बदमाश नहीं दिखाई दिए। पुलिस अन्य फुटेज देख रही है। सभी बिंदुओं पर काम चल रहा है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। - डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed