{"_id":"5f3adce28ebc3ea9cb3ff164","slug":"the-uncle-murderd-cousin-due-to-against-the-harrisment-of-aunty-sardana-news-mrt496663167","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चाचा ने भतीजे के सीने में चाकू घोंपकर मार डाला, ये रही वारदात के पीछे की बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चाचा ने भतीजे के सीने में चाकू घोंपकर मार डाला, ये रही वारदात के पीछे की बड़ी वजह
Tue, 18 Aug 2020 09:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
दीपक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ जनपद में जानीखुर्द थाना क्षेत्र के गांव कुसैड़ी में चाची की पिटाई का विरोध कर रहे भतीजे को उसके सगे चाचा ने सीने में चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर चाकू भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
गांव कुसैड़ी निवासी 16 वर्षीय दीपक पुत्र पीतम सिंह पतला इंटर कॉलेज में दसवीं का छात्र था। परिजनों के अनुसार रविवार देररात दीपक का चाचा गौतम उर्फ सोनू का अपनी पत्नी ऊषा से विवाद हो गया। जिस पर गौतम ऊषा से मारपीट करने लगा। शोर सुनकर दीपक मौके पर पहुंचा और चाची का पक्ष लेते हुए वह चाचा से भिड़ गया। जिस पर नाराज गौतम ने दीपक के सीने में चाकू घोंप दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में परिजन दीपक को मोदीनगर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वहीं, दीपक के पिता पीतम सिंह ने आरोपी भाई गौतम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। वहीं, घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों के मुताबिक घटना ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हुक्का बार का भंडाफोड़, भाजपा के तीन नेता शामिल, तस्वीरों में देखें क्या हुआ बरामद
होनहार था दीपक
दीपक काफी होनहार था। परिजनों के अनुसार वह चार बहन-भाइयों में तीसरे नंबर का था। पढ़ाई में होशियार होने के चलते पिता पीतम सिंह को उससे काफी उम्मीदें थीं। वह उसे अफसर बनाना चाहते थे। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है। ग्रामीण परिजनों को संवेदना दे रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/