{"_id":"5f3a65cb8017164ff1703c46","slug":"hookah-bars-have-been-busted-in-meerut-and-54-people-have-been-arrested","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हुक्का बार का भंडाफोड़, भाजपा के तीन नेता शामिल, तस्वीरों में देखें क्या हुआ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुक्का बार का भंडाफोड़, भाजपा के तीन नेता शामिल, तस्वीरों में देखें क्या हुआ बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 17 Aug 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
हुक्का बार का भंडाफोड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक के बाद एक हुक्का बार का भंडाफोड़ हो रहा है। अब जिले में फिर से एक और हुक्का बार का भंडाफोड़ हुआ है। इस बार हुक्का बार में तमंचे पर डिस्को चलता मिला। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-
2 of 11
कार्रवाई करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में डगआउट कैफे में हुक्का बार का मामला ठंडा हुआ नहीं कि शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में लेवल अप कैफे में हुक्का बार का भंडाफोड़ हुआ है। लॉकडाउन के दौरान चार मंजिला भवन में तीसरी और चौथी मंजिल पर बर्थडे पार्टी की आड़ में शराब पार्टी के साथ ही हुक्का बार और तमंचे पर डिस्को चल रहा था। पुलिस ने मौके से 54 आरोपी गिरफ्तार किए।
3 of 11
आपत्तिजनक सामान बरामद
- फोटो : अमर उजाला
वहीं रविवार को 46 आरोपियों को नौचंदी थाने से जमानत दे दी गई, जबकि आठ आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस पूरे मामले में नौचंदी पुलिस की भूमिका संदिग्ध बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
मोबाइल फोन बरामद हुए
- फोटो : अमर उजाला
शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में शनिवार को लॉकडाउन में डेविड राघव की बिल्डिंग में तीसरी और चौथी मंजिल पर बर्थडे पार्टी मनाई जा रही थी। एसपी सिटी के निर्देश पर इंस्पेक्टर नौचंदी ने छापा मारा। पुलिस ने बताया कि इन दोनों मंजिल पर सौरभ सोनकर निवासी सदर और आमिर निवासी शाहजहांपुर किठौर लेवल अप के नाम से कैफे खोलने की तैयारी कर रहे थे। इससे पहले सौरभ ने आमिर के बर्थडे पर पार्टी का कार्यक्रम रखा था। पुलिस ने छापा मारकर तीसरी मंजिल से 41 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
5 of 11
गिरफ्तार किए गए युवक
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस टीम चौथी मंजिल पर पहुंची जहां से सौरभ और आमिर समेत आठ युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार ये युवक हुक्का पीने के साथ-साथ तमंचे पर डिस्को भी कर रहे थे। चौथी मंजिल पर भवन का मालिक डेविड राघव अपने चार दोस्तों के साथ एक अलग कमरे में शराब पी रहा था। पुलिस ने दोनों मंजिलों से 54 लोगों को गिरफ्तार किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।