{"_id":"5f2c5fe78ebc3e3ca1586da3","slug":"the-trees-fall-down-due-to-heavy-rain-and-storm-also-ht-line-break-long-heavy-traffic-zam-sardana-news-mrt495002820","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी बारिश से पेड़ और विद्युत लाइन टूटी, लंबा जाम लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी बारिश से पेड़ और विद्युत लाइन टूटी, लंबा जाम लगा
विज्ञापन
हर्रा में तेज आंधी से बड़े पेड़ गिर गए वहीं, एचटी लाइन भी टूट गई।
- फोटो : SARDANA
सरूरपुर/दौराल/मवाना(मेरठ)। उमस भरी गर्मी को बृहस्पतिवार शाम आंधी के साथ आई बारिश से कम कर दिया। जिससे लोगों ने राहत महसूस की। सरूरपुर क्षेत्र में यूकेलिप्टस के बड़े-बड़े पेड़ गिए गई। जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। वहीं, कुछ स्थानों पर जभराव की समस्या का लोगों को सामना करना पड़ा।
सरूरपुर क्षेत्र में सरधना-बिनौली मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम आई तेज आंधी बारिश से आधा दर्जन यूकेलिप्टस के भारी भरकम पेड़ गिर गए। कुछ पेड़ों की चपेट में आने से एचटी लाइन टूट गई। वहीं, सड़क पर पेड़ गिरे होने के चलते दो जिलों का संपर्क काफी देर तक बाधित रहा। मशक्कत के बाद क्रेनों की मदद से पेड़ों को हटाया गया। उसके बाद मार्ग चालू हुआ। इस दौरान काफी देर तक जाम लगा रहा। चेयरपर्सन पति गुलजार चौधरी ने मौके पर जाकर जेसीबी की व्यवस्था कराकर रास्ता चालू कराया।
वहीं, दौराला व लावड़ में कई स्थानों पर जलभराव से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। दौराला में सरधना रोड, सर्विस रोड व थाने के पास बनी सर्विस रोड पर बारिश के बाद जलभराव हो गया। जिस कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा लावड़ में मोहल्ला नई बस्ती व पीएचसी लावड़ में जलभराव होने से लोगों को समस्या हुई। लोगों का कहना है कि जल निकासी का उचित प्रबंधन न होने के कारण बारिश के दौरान इस तरह की समस्या हर बार सामने आती है। वहीं, मवाना में भी बारिश से जलभराव देखा गया। हालांकि लोगों ने बारिश से राहत महसूस की।