फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The thrill of speed was seen in the trial run, the metro reached Meerut South from Begumpul in 10 minutes.

Meerut News: ट्रायल रन में दिखा रफ्तार का रोमांच, 10 मिनट में बेगमपुल से मेरठ साउथ पहुंची मेट्रो

Sat, 21 Feb 2026 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The thrill of speed was seen in the trial run, the metro reached Meerut South from Begumpul in 10 minutes.
अमर उजाला...बेगमपुल मेट्रो स्टेशन।
मेरठ। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ के बीच सफर करने वाले यात्रियों का इंतजार बस खत्म होने जा रहा है। शुक्रवार को एनसीआरटीसी ने बेगमपुल से सरायकाले खां के बीच नमो भारत और बेगमपुल से मेरठ साउथ के बीच मेट्रो ट्रेन का सफल ट्रायल रन किया।
विज्ञापन

इस दौरान नमो भारत ट्रेन 160 किमी/घंटा की रिकॉर्ड गति से दौड़ी और 48 मिनट में मेरठ साउथ से सराय काले खां पहुंच गई। जबकि वापसी में महज 39 मिनट में यह ट्रेन सराय काले खां से बेगमपुल पहुंच गई। वहीं मेरठ मेट्रो ने 120 किमी/घंटा की रफ्तार से ट्रैक पर अपनी धमक दिखाई और 10 मिनट में बेगमपुल से मेरठ साउथ पहुंच गई।
विज्ञापन


दरअसल आगामी 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यू अशोक नगर से सराय काले खां (5 किमी) और मेरठ दक्षिण से मोदीपुरम (21 किमी) के नए खंडों का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही दिल्ली से मेरठ के बीच 82.15 किमी लंबा यह हाई-स्पीड कॉरिडोर पूरी तरह जनता के लिए समर्पित हो जाएगा। इसके साथ ही मेरठ मेरठ दक्षिण से मोदीपुरम तक मेट्रो की सुविधा भी जनता को मिल जाएगी। दोनों ही ट्रेनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जो यात्रियों के सफर को आरामदायक और सुरक्षित बनाएंगी। दोनों ट्रेनों में महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रायल के दौरान नमो भारत ट्रेन सुबह 10:40 बजे मेरठ साउथ से रवाना हुई और प्रत्येक स्टेशन पर एक-एक मिनट रुकते हुए 11:20 बजे न्यू अशोक नगर पहुंची। यहां से सरायकाले खां तक का सफर इसने महज 8 मिनट में तय कर 11:28 पर गंतव्य पूरा किया। सरायकाले खां से वापसी का सफर सुबह 11:59 बजे शुरू हुआ। वहीं बेगमपुल से मेरठ साउथ के बीच मेरठ मेट्रो को 120 किमी/घंटा की गति पर परखा गया। बेगमपुल से दोपहर 1:16 बजे मेट्रो रवाना हुई और 1:26 पर मेरठ साउथ पहुंच गई। इस दौरान मेट्रो किसी स्टेशन पर नहीं रुकी।


नमो भारत और मेरठ मेट्रो की खास विशेषताएं

नमो भारत ट्रेन में यात्रियों के लिए कोल्ड ड्रिंक और चिप्स की वेंडिंग मशीन उपलब्ध होगी।
दोनों ट्रेनों में आरामदायक सीटें, सामान रखने के लिए पर्याप्त जगह और हर सीट के पास मोबाइल व लैपटॉप चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं।

दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर और स्ट्रेचर के लिए समर्पित स्थान सुरक्षित किए गए हैं।

प्रत्येक ट्रेन में एक कोच महिलाओं के लिए आरक्षित है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, फायर और स्मोक डिटेक्टर और अग्निशामक यंत्र लगाए गए हैं।

यात्रियों को स्टेशन और प्लेटफॉर्म की जानकारी के लिए साउंड सिस्टम, डिजिटल डिस्प्ले और मनोरंजन स्क्रीन की सुविधा मिलेगी।



मेरठ मेट्रो : 13 स्टेशनों का नेटवर्क

मेरठ मेट्रो और नमो भारत एक ही पटरियों पर चलेंगी। मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक के 23 किमी के हिस्से में मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दीनगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैसाली, बेगमपुल, एमईएस कालोनी, डोरली, मेरठ उत्तर, मोदीपुरम और मोदीपुरम डिपो, कुल 13 स्टेशन होंगे। इनमें मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम ऐसे स्टेशन हैं जहां मेट्रो और नमो भारत दोनों की सुविधा मिलेगी। मेरठ मेट्रो में 3 कोच होंगे जिनमें एक बार में 700 से अधिक यात्री सफर कर सकेंगे। यह भारत की सबसे तेज (120 किमी/घंटा) चलने वाली मेट्रो होगी।

आधारशिला से उद्घाटन तक

8 मार्च 2019 : पीएम मोदी ने रखी आधारशिला।
20 अक्टूबर 2023 : साहिबाबाद से दुहाई डिपो (17 किमी) का पहला उद्घाटन।

6 मार्च 2024 : मोदीनगर उत्तर तक अतिरिक्त 17 किमी का विस्तार।

18 अगस्त 2024 : कॉरिडोर मेरठ दक्षिण (8 किमी और) तक पहुंचा।

5 जनवरी 2025 : दिल्ली खंड में आनंद विहार सहित न्यू अशोक नगर तक विस्तार।

22 फरवरी 2026: सराय काले खां और मोदीपुरम तक के अंतिम खंडों का उद्घाटन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed