फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The threat of a major loss looms over the Kharif water power project

Meerut News: खारा जल विद्युत परियोजना पर मंडरा रहा बड़े नुकसान का खतरा

Mon, 02 Sep 2024 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 02 Sep 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
The threat of a major loss looms over the Kharif water power project
सिल्ट से अटी पड़ी खारा पावर हाउस की साइफन। संवाद
मिर्जापुर। तीन राज्यों की सीमा पर स्थित प्रदेश के महत्वपूर्ण 72 मेगावाट प्रोजेक्ट खारा जल विद्युत परियोजना पर शिवालिक पहाड़ियों से नदियों में जलस्तर बढ़ने की दशा में बड़े नुकसान का खतरा मंडरा रहा है। इसकी चारों साइफन की सफाई नहीं की गई है। इससे बरसात का पानी कभी भी इन साइफन को क्षतिग्रस्त कर सकता है, जिससे परियोजना में विद्युत उत्पादन ठप हो जाएगा।
विज्ञापन


खारा जल विद्युत परियोजना में बिजली उत्पादन का कार्य होता है। इस परियोजना को पानी देने वाली कुल्हाल से खारा तक 17 किलोमीटर लंबी शक्ति नहर के रखरखाव का जिम्मा सिंचाई विभाग का है। गत 26 जुलाई को शक्ति नहर के ओवरफ्लो गेट न खुलने से नहर का पानी सड़क के किनारे को ध्वस्त करते हुए यमुना नहर में चला गया था। इससे विद्युत परियोजना डेढ़ घंटा ठप रही थी और सरकार को राजस्व का काफी नुकसान हुआ था। इसके बाद सिंचाई विभाग ने नहर की सुरक्षा दीवार की मरम्मत के नाम पर केवल मिट्टी डाल कर लीपापोती कर दी। जबकि पत्थर की पेचिंग लगाकर सीमेंट की पक्की सुरक्षा दीवार बनाई जानी थी।
विज्ञापन

दूसरी ओर जिले में कुल्हाल से खारा तक आ रही आठ किमी लंबी शक्ति नहर के नीचे को शिवालिक पहाड़ियों के पानी को निकालने के लिए बनाई गई चारों साइफनों करौंदी, पानी वाली(लोई), सूखी और आम स्रोत की इस साल सफाई नहीं की गई है। अभी बरसात बाकी है यदि तेज बारिश हुई तो साइफन क्षतिग्रस्त हो जाएगी तथा ध्वस्त हुई सुरक्षा दीवार के किनारे पर डाली मिट्टी भी बह जाएगी। इससे शक्ति नहर यमुना में मिल जाएगी। जिससे खारा परियोजना को मिलने वाली पानी की सप्लाई बंद होने पर यह महत्वपूर्ण परियोजना ठप हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 35 वर्ष पूर्व बनी शक्ति नहर का नहीं हो रहा रखरखाव

गत 35 वर्ष पूर्व बनी विद्युत परियोजना की शक्ति नहर के दोनों किनारों पर बनी सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क में बड़े बड़े गड्ढे बने हैं। कई स्थानों पर तो सड़क धंस गई है एवं बड़ी-बड़ी घास उग आई है। इस सड़क मार्ग से पौंटा साहिब (हिमाचल प्रदेश) की दूरी बहुत कम पड़ती है। बावजूद इसके विभाग द्वारा इस सड़क की मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

- शक्ति नहर की मरम्मत के लिए खारा परियोजना के द्वारा ही धन आवंटित किए जाने के बाद मरम्मत कार्य सुचारू कराया जाएगा। इसके लिए अलग से बजट की कोई व्यवस्था नहीं है। - सुभाष चंद्रा, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग लिंक चैनल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed