फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The third youth injured in the accident also died

दुर्घटना में घायल तीसरे युवक की भी मौत

Fri, 26 Nov 2021 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
The third youth injured in the accident also died
दुर्घटना में घायल तीसरे युवक की भी मौत
विज्ञापन

सरधना। बुधवार को गंगनहर पटरी पर मानपुरी के निकट हुए हादसे में कार अनियंत्रित होने से दो युवकों की मौत हो गई थी, जबकि दिल्ली निवासी फैसल गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया था, जहां बृहस्पतिवार दोपहर उसकी भी मौत हो गई।

मवाना निवासी अनीस 30 पुत्र हनीफ, जाकिर कॉलोनी मेरठ निवासी आसिफ 35, शाहीन बाग दिल्ली निवासी अनीस पुत्र अजीज और मुस्तफाबाद दिल्ली निवासी फैसल पुत्र निसार चारों रिश्ते में साढू लगते थे और यह सभी कबाड़ का काम करते थे। बुधवार को यह चारों सरधना में एक रिसेप्शन पार्टी में शामिल होकर दोपहर करीब ढाई बजे कार से खतौली लौट रहे थे। कार फैसल चला रहा था। गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर मानपुरी गांव के निकट किसी वाहन को बचाने के प्रयास में इनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर कई पलटी खा गई थी। हादसे में आसिफ और अनीस की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि चालक फैसल गंभीर रूप से घायल हो गया था। फैसल गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार दोपहर उसने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed