{"_id":"5d61a2858ebc3e93ca6f61ba","slug":"the-third-eye-will-keep-an-eye-on-super-specialty-meerut-news-mrt439797235","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर स्पेशियलिटी पर रहेगी ‘तीसरी आंख’ की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर स्पेशियलिटी पर रहेगी ‘तीसरी आंख’ की नजर
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल कॉलेज में 150 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई सुपर स्पेशियलिटी विंग शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। इसकी विंग की मॉनिटरिंग के लिए करीब 54 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
सब कुछ सही रहा तो सितंबर के पहले सप्ताह में सुपर स्पेशियलिटी को शुरू करने की तैयारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन करने आ सकते हैं। सुपर स्पेशियलिटी की 200 बेड की क्षमता है। सात मॉड्यूलर ओटी यहां बनाए गए हैं। हर ओटी के लिए पांच-पांच बेड वाले आईसीयू भी तैयार किए गए हैं। एमसीआई के मानकों के अनुसार करीब 70 करोड़ के उपकरण यहां लगाए गए हैं। प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि इस विंग में जरूरत के हिसाब से और भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा चिकित्सक और स्टाफ की जो कमी रह जाएगी, उसकी बाद में भरपाई की जाएगी।
समय से शुरू नहीं होने पर हो चुकी है किरकिरी
सुपर स्पेशियलिटी विंग के निर्धारित समय से शुरू न होने से पिछले दिनों मेडिकल कॉलेज की केंद्र और यूपी सरकार के सामने किरकिरी हुई थी। इसे बेहद गंभीरता से लिया गया था। लखनऊ महानिदेशालय से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया था। दरअसल, इस विंग को फरवरी 2019 में शुरू करने की योजना थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका उद्घाटन करना था, लेकिन यह शुरू नहीं हो सकी।