फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the thaft stolen sava lekh rupees buffelow , the dozzen of round firing done between thaft and villegers

सवा लाख की भैंस चोरी कर ले जा रहे थे चोर, ग्रामीण-चोरों के बीच हुईं दर्जनों राउंड फायरिंग

Wed, 12 Aug 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
the thaft stolen sava lekh rupees buffelow , the dozzen of round firing done between thaft and villegers
दौराला(मेरठ)। अझौता गांव में मंगलवार देर रात बदमाश एक किसान के घेर से लाखों कीमत की भैंस खोलकर जंगल के रास्ते से ले जाने लगे। आहट होने पर किसान जाग गया और शोर मचा दिया। बदमाश भैंस को लेकर भागने लगे। बदमाशों व ग्रामीणों के बीच जमकर फायरिंग हुई। जिससे गांव में दहशत फैल गई। बदमाश भैंस छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
विज्ञापन

अझौता गांव निवासी किसान विक्रांत चार माह पहले 1 लाख 24 हजार रुपये की भैंस खरीदकर लाया था। बताया गया है कि मंगलवार देर रात भैंस को चारा डालने के बाद वह सोने चला गया। बदमाश इस दौरान घेर में घुस गए और भैंस को जंगल के रास्ते से ले जाने लगे। आहट होने पर विक्रांत जाग गया। उसने घेर में जाकर देखा तो भैंस वहां नहीं थी। जिस पर उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए और लाठी डंडे व लाइसेंसी हथियार लेकर बदमाशों के पीछे जंगल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में ग्रामीणों ने भी फायरिंग कीं। दोनों ओर से ताबड़तोड़ दो दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग हुईं। देररात फायरिंग से पूरा गांव जाग गया और दहशत हो गई। बदमाशों ने खुद को घिरता देख भैंस को छोड़कर भाग निकले। हालांकि घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। इस संबंध में दौराला पुलिस ने भी जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed